फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   non bailable warrant issued against Mukhtar Ansari wife and two brother-in-law

मुख्तार अंसारी के परिवार पर कसता शिकंजा: पत्नी और दो सालों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

Sat, 19 Sep 2020 09:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Sep 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
non bailable warrant issued against Mukhtar Ansari wife and two brother-in-law
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों पर शिकंजा और कसता जा रहा है। गाजीपुर जिले के विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट गौरव कुमार की अदालत ने शुक्रवार को मऊ के मुख्तार अंसारी की पत्नी और दो सालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीनों फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में माफियाओं/अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहे हैं। इसके तहत नगर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के वांछित आईएस-191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और उनके दो साले सरजील रजा व अनवर शहजाद के खिलाफ गैंगेस्टर कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पिछले काफी दिनों से पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन



मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके परिजन, रिश्तेदार और करीबियों की सूची तैयार कर प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है। मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी व उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद द्वारा संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध के मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही छावनी लाइन स्थित भूमि गाटा संख्या-162 और बवेरी में भूमि आराजी नंबर-598 कुर्क शुदा जमीन पर अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया था। इसके अलावा आरोपी सरजील रजा और अनवर शहजाद द्वारा सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने की बात भी सामने आई थी।

इसके संबंध में भी थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। जबकि आरोपी आफसा अंसारी द्वारा सरकारी धन के गबन व अमानत में खयानत के आपराधिक कृत्य के संबंध में भी सैदपुर में मुकदमा पंजीकृत है।

इन आपराधिक मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साले सरजील रजा, अनवर शहजाद और पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ बीते 12 सितंबर को गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed