{"_id":"5fa29afd8ebc3eefb908addc","slug":"nominations-for-mlc-elections-from-tomorrow-14-polling-stations-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कल से, बनाए गए 14 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कल से, बनाए गए 14 मतदान केंद्र
Wed, 04 Nov 2020 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में एमएलसी चुनाव के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए पांच नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। वाराणसी व मिर्जापुर मंडल को मिलाकर चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए वाराणसी के मंडलायुक्त को आरओ बनाया गया है। दोनों मंडल के सात जिलाधिकारियों को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
जिले में विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि इस चुनाव के लिए 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें क्षेत्र पंचायत कार्यालय चील्ह, तहसील सदर, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर घंटाघर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सीखड़, विजयपुर छानबे, लालगंज, पड़री, पटेहरा कला, नरायनपुर चुनार, जमालपुर, हलिया, राजगढ़, मझवां तथा नगर पालिका परिषद अहरौरा के कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि इस संबंध में किसी को कोई आपत्ति हो तो वह अपर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन कार्यालय में संपर्क कर अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन