UP: सोनभद्र स्टेशन पर बंजारों को लाठियों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल; पत्थरबाजी और उत्पात का आरोप
Sonbhadra News: जिले के रेलवे स्टेशन की वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने अपना बयान भी जारी किया है। कहा कि उनकी तरफ से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात आपस में मारपीट कर रहे बंजारों की लाठियों से पिटाई की गई। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो का मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई। इस मामले में रेलवे के जिम्मेदारों से जानकारी मांगी गई। पुलिस को घटना के बारे में उपलब्ध कराए गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि बंजारे स्टेशन कार्यालय पर उत्पात मचा रहे थे। इस कारण बल प्रयोग करना पड़ा।
सोशल मीडिया में पोस्ट वीडियो में एक-दो लोगों की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि यह प्रकरण बंजारों से जुड़ा हुआ है।
उधर, रेलवे प्रशासन की तरफ से प्वाइंट्समैन शिव कुमार पांडेय ने पुलिस को उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया है कि देर शाम साढ़े सात बजे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस आई तो उस समय बंजारे आपस में मारपीट करते हुए स्टेशन पर चले आए। यहां वह नशे की हालत में स्टेशन कार्यालय पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर, ड्यूटी पर उपस्थित अन्य कर्मियों को गाली देने लगे।
पुलिस ने की कार्रवाई
दावा किया गया कि इसी दौरान वह स्टेशन के प्लेटफार्म पर आपस में मारपीट भी शुरू कर दिए। उन्हें मना किया गया तो फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी। रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा कर मारने लगे। स्थिति अधिक गंभीर हो जाने के कारण रेलवे के अधिकारियों और 112 पर पुलिस को दी गई। तब तक वह कार्यालय में घुसकर बवाल शुरू कर दिए।
किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद उनकी तरफ से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक राममणी सारस्वत ने भी इसी बात को सही ठहराया है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर रेलवे से जानकारी ली गई है। अभी बंजारों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।