{"_id":"60cb344b8ebc3e32cc32fc1a","slug":"no-one-inspector-thanedar-posted-in-chittaipur-chowki-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में ऐसा थाना, जहां थानेदार को छोड़ और कोई नहीं तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में ऐसा थाना, जहां थानेदार को छोड़ और कोई नहीं तैनात
Thu, 17 Jun 2021 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:08 PM IST
सार
काशी जोन में सबसे बड़े लंका थाना के अंतर्गत चितईपुर चौकी को अब चितईपुर थाना बना दिया गया। काशी जोन में सबसे बड़े लंका थाना के अंतर्गत चितईपुर चौकी को अब चितईपुर थाना बना दिया गया।
विज्ञापन
चित्तईपुर चौकी बनी थाना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शांति-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाराणसी कमिश्ररेट में पुलिसिंग चुस्त-दुरूस्त की जा रही है। संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व से प्रस्तावित थानों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। काशी जोन में सबसे बड़े लंका थाना के अंतर्गत चितईपुर चौकी को अब चितईपुर थाना बना दिया गया। थाने की कमान उप निरीक्षक रमेश कुमार को सौंपी गई। गुरुवार की सुबह में रमेश कुमार ने पदभार ग्रहण भी कर लिया। हालांकि थानेदार रमेश कुमार के अलावा अन्य किसी की तैनाती नहीं हुई, जैसे कि उप निरीक्षक, दीवान, मुंशी और आरक्षी की तैनाती अभी नहीं की गई।
उधर, चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को भी नहीं पता कि अब उन्हें कहा और क्या काम करना है। कमोबेश यही स्थिति नवसृज्जित थानेदार रमेश कुमार की भी हैं। चौकी में ही थाना खुलने को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं यह भी रही कि पुलिस अधिकारियों ने बगैर किसी संसाधन और जल्दबाजी में थाना तो खुलवा दिया लेकिन यह नहीं बताया गया कि इस थाने में कौन-कौन से इलाके आएंगे।
कब से थाना क्रियाशील होगा और थाने का इंफ्रास्ट्रक्चर कब तक बेहतर होगा, दो कमरों में थाना कैसे चलेगा? यह सब सवालों के जवाब लंका थाने औऱ रोहनिया थाने के पुलिसकर्मी ढूंढ़ने लगे हैं। चूंकि चितईपुर थाना में आधा हिस्सा रोहनिया थाने का भी आएगा। अब तक रोहनिया थाने में आने वाली अमरा अखरी चौकी अब चितईपुर थाने में आएगी।

चितईपुर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कार्य भार ग्रहण किया।
- फोटो : अमर उजाला।
इसे लेकर फरियादियों में भी ऊहापोह वाली स्थिति है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चितईपुर थाना जल्द ही क्रियाशील होगा। इसे लेकर अन्य सभी तैयारी की जा रही है। हफ्ते भर के अंदर ही सब कुछ फाइनल हो जाएगा। उधर, ग्रामीण के थानों की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। राजातालाब चौकी को अब नया थाना बना दिया गया। देहात में थानों की संख्या बड़ागांव में महिला थाना को लेकर कुल अब 12 हो गई है। राजातालाब थाने रंगरोगन करवाकर थाना का बोर्ड भी टांग दिया गया।