फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no electricity for three hours in Machhodari and Maidagin areas in Varanasi

काम की बात: BHU के स्कूलों में शिक्षक की निकली वैकेंसी, इन इलाके में आज तीन घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

Thu, 20 Jun 2024 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Jun 2024 09:52 AM IST
सार

वाराणसी जिले के मच्छोदरी और मैदागिन क्षेत्र के आसपास तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। वहीं बीएचयू में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 22 जून से वाराणसी से चंडीगढ़ के लिए नई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 

विज्ञापन
no electricity for three hours in Machhodari and Maidagin areas in Varanasi
Job - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- तीन घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन

बिजली तारों के रखरखाव के लिए गुरुवार को 33/11 केवी उपकेंद्र मच्छोदरी और मैदागिन क्षेत्र के आसपास तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अधीक्षण अभियंता तृतीय एसके गौतम ने बताया कि बिजली तारों के रखरखाव के लिए 400 केवीए राजमंदिर तिराहा और कबीरचौरा क्षेत्र में आसपास सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।  
 
2- सीएचएस को शिक्षकों की जरूरत, करें आवेदन
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल ने प्रिंसिपल और पीजीटी, टीजीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 12 जुलाई शाम पांच बजे तक आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म 17 जुलाई तक जमा करना है। सेंट्रल हिंदू बॉयज, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में प्रिंसिपल के एक-एक पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं, अलग-अलग विषयों और आरक्षण श्रेणी में पीजीटी के नौ, टीजीटी के 29 और पीआरटी के सात पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। पद, वेतनमान, उम्र, शैक्षणिक योग्यता आदि की विस्तृत जानकारी बीएचयू ने अपनी वेबसाइट पर साझा की है।  

विज्ञापन

3- वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल का संचालन 22 से

गर्मी में यात्रियों की सुविधा को देख उत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी से चंडीगढ़ के लिए नई स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 22 जून से चार फेरों में ट्रेन 13 जुलाई तक संचालित होगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार, ट्रेन संख्या संख्या 04211 वाराणसी चंडीगढ़ स्पेशल वाराणसी से 22 जून को अपराह्न 2.40 बजे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। प्रतापगढ़ जंक्शन, रायबरेली जंक्शन, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट के रास्ते सुबह 7.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से सुबह 9.30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी और रात 1.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।  

 4- एमबीए के तीन छात्रों को मिली जॉब
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से पढ़ने वाले एमबीए के तीन छात्र-छात्राओं का चयन टीसीएस में हुआ है। प्लेसमेंट सेल समन्वयक और निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि शिवांगी त्रिपाठी, शिवांगी चौरसिया और गौरव मिश्र का चयन सिटीजन सर्विस एक्जीक्यूटिव के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed