फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   no cut zone will be created by implementing U turn system in Varanasi for end traffic jam

जाम से मुक्ति की पहल: नो कट जोन बनेगी काशी, सड़कों पर लागू हो जाएगी यूटर्न व्यवस्था, ये है पूरी योजना

Thu, 04 Jan 2024 01:11 PM IST
प्रगति चंद अभिषेक मिश्र, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Jan 2024 01:11 PM IST
सार

वाराणसी शहर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए नई पहल की गई है। इसके तहत सड़क के डिवाइडरों के सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। इसके बाद सड़क पर एक ओर से दूसरी ओर घूमने के लिए वाहनों को यूटर्न लेना होगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सड़कों का सर्वे कर रही है।

विज्ञापन
no cut zone will be created by implementing U turn system in Varanasi for end traffic jam
चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जाम की समस्या से निजात के लिए शहर को नो कट जोन बनाया जाएगा। इसके तहत सड़क के डिवाइडरों के सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। कट बंद होने के बाद सड़क पर एक ओर से दूसरी ओर घूमने के लिए वाहनों को यूटर्न लेना होगा। ये यूटर्न आधा से एक किलोमीटर की दूरी पर होंगे। ट्रैफिक पुलिस सड़कों का सर्वे कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार जहां जरूरत होगी पीडब्ल्यूडी सड़कों का चौड़ीकरण करेगा।

विज्ञापन


शहर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए अलग-अलग प्रयोग किए जा रहे हैं। शहर के अंदर की सड़कें आवश्यकतानुसार चौड़ी नहीं है। ऊपर से हर रोज वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अन्य जिलों से भी प्रतिदिन 22 से 25 हजार वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सभी सड़कों पर वाहनों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है।
विज्ञापन


जाम लगने पर लोग तुरंत इधर-उधर जाने के लिए डिवाइडर के कट का सहारा लेने लगते हैं। इससे जाम और अधिक लग जाता है। इसलिए अब सभी अवैध कट को बंद किया जाएगा और सभी प्रमुख मार्गों पर यूटर्न की व्यवस्था बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे से एक किलोमीटर के होंगे यूटर्न

ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग संयुक्त कार्रवाई में जुट गया है। ट्रैफिक प्लान पुलिस बना रही है। वहीं पुलिस के प्लान के मुताबिक पीडब्ल्यूडी सड़कों में आवश्यकतानुसार संशोधन करेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि सभी प्रमुख सड़कों के डिवाइडर के कट बंद किए जाएंगे और यूटर्न बनाए जाएंगे। ये यूटर्न आधे से एक किलोमीटर की दूरी पर होंगे। जाम से निजात के लिए यह व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी।

मंडुवाडीह मार्ग से होगा ट्रायल
इस व्यवस्था का ट्रायल मंडुवाडीह चौराहे से होगा। एक महीने के ट्रायल के बाद अन्य सड़कों पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। मंडुवाडीह पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने यूटर्न वाले स्थान चिह्नित कर पीडब्ल्यूडी को उसे चौड़ा करने को कहा है। सड़क चौड़ी होने के बाद यूटर्न व्यवस्था ट्रायल के तौर पर शुरू होगी। सब ठीक रहा तो अन्य सड़कों पर भी ये व्यवस्था लागू होगी।

क्या कहते हैं अधिकारी
शहर के अंदर की सड़कों को जाम से मुक्त करने के लिए यह कवायद की जा रही है। सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही सड़कों पर ट्रैफिक के अनुसार यूटर्न और डिवाइडरों के बंद करने की कार्रवाई पीडब्ल्यूडी करेगा। - राजेश पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक

यह भी जानें
  • शहर में स्कूली बसों की संख्या - 2728
  • टैक्सी की संख्या - 7847
  • टोटो की संख्या - 20,437
  • ऑटो रिक्शा - 3000
  • स्कूटी की संख्या - 1,41,690
  • मोटरसाइकिल की संख्या - 9,25,096
  • कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या - 14,27,498
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed