फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No action taken in head constable suicide case even after five days in varanasi

हेड कांस्टेबल के सुसाइड का मामला: 5 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पत्नी व सास-ससुर के खिलाफ हुआ था केस

Thu, 02 May 2024 11:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 02 May 2024 11:44 PM IST
सार

वाराणसी जिले में हेड कांस्टेबल के आत्महत्या के मामले में पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उसने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी व सास-ससुर को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया था।  

विज्ञापन
No action taken in head constable suicide case even after five days in varanasi
ओंकार पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में भटपुरवा खुर्द गांव निवासी हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ पांच दिन बाद गुरुवार को भी चोलापुर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि, ओंकार की आत्महत्या की जानकारी पाकर उसके घर ढांढ़स बंधाने आए आजमगढ़ के आईजी रेंज अखिलेश कुमार ने पुलिस के स्तर से प्रभावी तरीके से कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


यह है मामला
आजमगढ़ के आईजी रेंज कार्यालय में तैनात रहा ओंकार पटेल गत 27 अप्रैल को भटपुरवा खुर्द स्थित अपने घर में फंदे के सहारे लटका मिला था। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए बड़ालालपुर की रहने वाली पत्नी ज्योति पटेल, सास कुसुम देवी और ससुर जय प्रकाश पटेल को जिम्मेदार ठहराया था। 
विज्ञापन


लिखा था कि मेरी नौकरी का लाभ ज्योति को न मिले। ओंकार के पिता रामलखन पटेल की तहरीर पर पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। बावजूद चोलापुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ओंकार के परिजन पुलिस की कार्यशैली से दुखी हैं। थाना प्रभारी चोलापुर अतुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed