फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nitin Nabin in Kashi respect that PM modi accorded to womens something previous governments failed to provide

काशी में नितिन नवीन: बोले- देश की आधी आबादी को जो सम्मान प्रधानमंत्री ने दिया, पूर्व की सरकारें नहीं दे सकीं

Wed, 29 Apr 2026 04:48 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Apr 2026 04:48 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महिला सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि पीएम के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। 

विज्ञापन
Nitin Nabin in Kashi respect that PM modi accorded to womens something previous governments failed to provide
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने बरेका में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को वह सम्मान दिया है, जो पूर्व की सरकारें नहीं दे सकीं। महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आया है, वह अभूतपूर्व है। कहा कि वह उस मां को नमन करते हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म दिया।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काशी को लेकर कहा कि यह केवल एक शहर या भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना है। जिस प्रकार मां गंगा भारतीय संस्कृति को सिंचित करती हैं, उसी प्रकार देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिस प्रकार मां गंगा भारतीय संस्कृति को सिंचित करती हैं, उसी प्रकार देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को घर का मालिकाना हक दिया गया, जिससे उनका सामाजिक सम्मान बढ़ा है। 

इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नए अवसर दिए जा रहे हैं।

विश्वनाथ धाम में 50 मिनट रहे नितिन नवीन, 21 पुजारियों ने कराया रुद्राभिषेक

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 50 मिनट गुजारे। सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बाबा के दर्शन किए और षोडशोपचार पूजन किया। इसमें ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक से लेकर आरती तक 16 तरह के उपचारों का पालन किया गया। 21 पुजारियों ने रुद्राभिषेक के अनुष्ठान पूरे कराए।

गर्भगृह में करीब 12 मिनट पूजन के बाद सीएम योगी ने उन्हें बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम स्थल की ओर निकल गए। वहीं, नितिन नवीन ने धाम में भाजपा के 10 से ज्यादा मंत्रियों-विधायकों के साथ बैठकर विधिवत रुद्राभिषेक किया। मंदिर दर्शन के बाद नितिन नवीन ने मंदिर में दर्शन के पुराने दिनों को भी याद किया। वहीं, मंदिर के शिखर की ओर एकटक देखते रहे। धाम में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

विज्ञापन

दोनों डिप्टी सीएम संग कई नेताओं ने किया रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक के दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, कैबिनेट मंंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल आदि मौजूद रहे। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की एयरपोर्ट पर सीएम ने की अगवानी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की और अंगवस्त्रम व बुके देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम काशी आगमन का स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, केबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधायक टी. राम, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, एमएलसी धर्मेंद्र राय आदि प्रमुख रहे। 

एयरपोर्ट से विश्वनाथ मंदिर तक जगह- जगह हुआ स्वागत
बाबतपुर तिराहे पर पवन सिंह, शिवपुर पर संजय सिंह, अतुलानंद पर जगदीश त्रिपाठी, अशोक जाटव, अरविंद सिंह, मधुकर चित्रांश, जेपी सिंह, सुजीत मोर्या, रंणजय सिंह, मैदागिन पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु के नेतृत्व में सुधीर त्रिपाठी, गौरव राठी, संजय विशम्भरी, जितेंद्र कुशवाहा, संतोष सैनी, सौरभ राय, अरुण पांडेय, प्रमोद राय,सौरभ पाठक, दिलीप यादव,काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में आलोक श्रीवास्तव, राजीव सिंह डब्बू, बबलू सेठ, संजय केशरी, संतोष सोलापुरकर आदि ने ढोल नगाड़े के बीच पुष्प वर्षाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed