फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nitin gadkari tweeted four photos of changing banaras

नितिन गडकरी ने बदलते बनारस को लेकर ट्वीट की चार तस्वीरें

Wed, 07 Nov 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 07 Nov 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Nitin gadkari tweeted four photos of changing banaras
ट्वीट की तस्वीरें - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को बनारस का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इन्हीं में से एक बहुप्रतिक्षित परियोजना रिंग रोड का भी लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों होना है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट रोड की चार तस्वीरें ट्वीट की हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट में हैशटैग के साथ बदलता बनारस लिखा है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री के रिंग रोड का लोकार्पण करने के साथ उस पर चलने की भी योजना है। सूत्रों की मानें तो हरहुआ से संदहा तक 16 किमी रिंग रोड पर चल कर प्रधानमंत्री जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर मार्ग के लिए सुगम यातायात की सुविधाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व में भी पीएम ने जहां-जहां सड़कों, रिंग रोड और टनल का लोकार्पण किया है, वहां उन्होंने चहलकदमी जरूर की है। पीएम मोदी के 15वें दौरे में तीन बड़े प्रोजेक्ट के लोकार्पण के साथ मिशन 2019 की भी झलक दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को लाया जाएगा, जिन्होंने केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। दौरे में काशी के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर काशी के विकास पर चर्चा करने के कार्यक्रम पर भी विचार किया जा रहा है।

Nitin gadkari tweeted four photos of changing banaras
ट्वीट की तस्वीरें - फोटो : twitter
दरअसल, प्रधानमंत्री 2014 से पहले की काशी और अब की काशी के बदलाव का अनुभव प्रबुद्धजनों से ही सुनना चाहते हैं। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ, मां गगा, काल भैरव, दुर्गा मंदिर और संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन की भी योजना बनाई जा रही है। हालांकि सभी योजनाओं के बारे में दिवाली बाद पीएमओ से कार्यक्रम फाइनल होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed