NIRF Ranking: एनआईआरएफ रैंकिंग में तीन पायदान नीचे खिसका बीएचयू,ओवरऑल श्रेणी में भी टॉप-10 से बाहर
एनआईआरएफ रैंकिंग में जहां ओवरआल संस्थाओं की सूची में बीएचयू को पिछली बार टॉप-10 में जगह जगह मिली थी वहीं इस बार बीएचयू टॉप 10 की सूची से बाहर हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में इस बार काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओवरऑल रैंकिंग में गिरावट आई है। पिछले साल की तुलना में यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी विश्वविद्यालय तीन पायदान नीचे खिसक गया है। हालांकि चिकित्सा संस्थानों में दो पायदान ऊपर आया है।
ऐसे में देशभर के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग के इस प्रतिस्पर्धा में बने रहना बड़ी चुनौती बनी हुई है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल विश्वविद्यालयों, आईआईटी-आईआईएम सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग अलग-अलग कैटेगरी में जारी की जाती है।
पिछली बार ओवरआल संस्थाओं की टॉप-10 में थी बीएचयू
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार सुबह 11 बजे रैंकिंग जारी की। इस बार जो एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की गई है उसका रिजल्ट भी चौंकाने वाला है। शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में जहां ओवरआल संस्थाओं की सूची में बीएचयू को पिछली बार टॉप-10 में जगह जगह मिली थी वहीं इस बार बीएचयू टॉप 10 की सूची से बाहर हो गया है।
शोध संस्थाओं में भी गिर गया ग्राफ
शोध के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय का ग्राफ इस साल नीचे आ गया है। पिछली बार जहां शोध संस्थानों की सूची में 54.96 प्रतिशत अंक के साथ बीएचयू 14वें स्थान पर था वहीं इस बार 55.61 अंक प्राप्त कर 15 में नंबर पर है।
एक नजर में रैकिंग
2021 2022
- ओवरऑल 10 11
- विश्वविद्यालय 03 06
- रिसर्च 14 15
- मेडिकल 07 05
चिकित्सा ने बचाई लाज, टॉप फाइव में आईएमएस बीएचयू
एनआईआरएफ रैकिंग में भले ही ओवरऑल, विश्वविद्यालय और शोध में बीएचयू का ग्राफ गिरा है, लेकिन चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में आईएमएस बीएचयू दो पायदार ऊपर आया है। पिछले साल सातवें नंबर पर रहने वाला आईएमएस बीएचयू इस बार पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। यहीं नहीं दंत चिकित्सा, विधि की श्रेणी में भी विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया है।
आईएमएस बीएचयू में पिछले साल की तुलना में सुविधाएं बढ़ी हैं। कायाकल्प के तहत काम हुए हैं। ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। 100 बेड का एमसीएच विंग, सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में ओपीडी, मरीजों को भर्ती करने से लेकर मनोचिकित्सा विभाग का भी अपना नया भवन बना है।
चिकित्सा संस्थानों की सूची में इस बार 68.12 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि पिछले बार उसे 67.62 प्रतिशत अंक मिले थे। इस रैंकिंग में देश भर के 50 संस्थानों को सूचीबद्ध किया गया है।
आईएमएस निदेशक प्रो. एसके सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा और शोध में बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उधर विधि श्रेणी में भी बीएचयू की रैंकिंग में सुधार हुआ है। विश्वविद्यालय ने 51.66 प्रतिशत के साथ 20वां स्थान हासिल किया है, जबकि पिछले वर्ष 46.72 प्रतिशत अंकों के साथ 23वें स्थान पर था। विधि में देशभर के 30 संस्थानों की रैंकिंग जारी की गई है।
दंत चिकित्सा श्रेणी में 21वां स्थान
मेडिकल में बेहतर प्रदर्शन वाले पांच सर्वश्रेष्ठ संस्थान
संस्थान प्रतिशत रैंक
एम्स दिल्ली 91.60 1
पीजीआई चंडीगढ़ 79 2
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज 72.84 3
एनआईएमएचएन बंगलूरू 71.56 4
आईएमएस बीएचयू 68.12 5