फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirbhaya's grandfather praised the Hyderabad police in baliya

निर्भया के दादा ने हैदराबाद पुलिस की प्रशंसा की, कहा-उन्नाव कांड में भी यूपी पुलिस ऐसी कार्रवाई करे

Fri, 06 Dec 2019 04:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Dec 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya's grandfather praised the Hyderabad police in baliya
सांकेतिक - फोटो : एएनआई

दिल्ली सहित देश के बहुचर्चित सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता निर्भया यूपी के पूर्वांचल के बलिया जिले की ही निवासी थी। निर्भया की घटना के बाद से बलिया में रह रहे उनके दादा और अन्य परिजन आरोपितों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को जब निर्भया के दादा ने हैदराबाद पुलिस द्वारा रेपिस्टों को मुठभेड़ में मार गिराने की सूचना सुनी, तो उन्होंने पुलिस के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कदम से रेपिस्टों में भय उत्पन्न होगा तथा दरिंदगी की घटनाओं पर रोकथाम लगेगी। कहा कि उन्नाव कांड में भी यूपी पुलिस ने तेलंगाना पुलिस की तर्ज पर कार्रवाई को अंजाम दिया होता तो उन्नाव की वीभत्स घटना सामने नही आती। कम से कम अब उत्तर प्रदेश पुलिस को सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन


निर्भया के दादा ने विशेष बातचीत में अमर उजाला को बताया कि हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई काबिलेतारीफ है। उनके परिवार को इस कदम से सुकून मिला है। देश में जिस तरह से हैवानियत की घटनाओं की बाढ़ आ गई है तथा दरिंदगी करने वाले जिस तरह से कानून की जटिलता का लाभ उठा रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसे ही कदम की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि संसद को कानून बना देना चाहिए कि दरिंदगी के मामले में पुलिस सही अपराधियों को तत्काल मुठभेड़ में मार गिराए। इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर किसी को भी सवाल नही उठाना चाहिए। उनकी पोती के साथ सात साल पहले वीभत्स कांड हुआ। आज भी गुनहगारों को फांसी नही मिली। यदि गुनहगारों को फांसी हो गई होती तो देश के लोगों में इस तरह आक्रोश नही होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed