फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine gamblers arrested, cash and playing cards recovered

Varanasi News: नौ जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते मिले

Fri, 13 Feb 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nine gamblers arrested, cash and playing cards recovered
वाराणसी। लंक के गोवर्धनपुर के काशीपुरम कॉलोनी में छापा मारकर पुलिस ने जुआ खेल रहे नौ जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के फड़ से 16,800 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। तलाशी में 10,820 रुपये और मिले। आरोपियों की पहचान रोहित यादव, मोहन यादव, अलियार यादव, विनोद कुमार गुप्ता, सूरज यादव, श्याम यादव, आशीष यादव, विशाल यादव और राजकुमार यादव के रूप में हुई है। सभी सीर गोवर्धनपुर के रहने वाले हैं। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा को सूचना मिली थी कि इलाके में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर बीएचयू चौकी प्रभारी को टीम के साथ मौके पर भेजा गया, जहां आरोपी पकड़े गए। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article