फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nikay Chunav: This time SP adopted this strategy for civic elections, will it be successful?

Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए इस बार सपा ने अपनाई ये रणनीति, क्या सफल हो पाएगी ?

Sun, 11 Dec 2022 11:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 11 Dec 2022 11:38 AM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर सपा के पूर्व मंत्री व प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: This time SP adopted this strategy for civic elections, will it be successful?
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी के निकाय चुनाव प्रभारी पुराने नेताओं का फीडबैक लेकर इस बार प्रत्याशी उतारेंगे। इसकी शुरुआत कर दी गई है। निकाय चुनाव के प्रभारी विधायक जाहिद बेग और विधायक आरके वर्मा ने सर्किट हाउस में दावेदारों से बातचीत की। दोनों जल्द ही अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सौंपेंगे। 

विज्ञापन

चुनाव प्रभारियों ने दावेदारों से मिलकर फीडबैक लिया। कहा कि इस बार पार्टी सभी 100 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। जिलाध्यक्ष सुजित यादव, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि चुनाव के संबंध में शनिवार को कैंट, उत्तरी, दक्षिणी, रोहनिया और सेवापुरी के विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक होगी। इसमें पुराने नेताओं के साथ बातचीत कर रणनीति बनाई जाएगी। सुबह दस बजे गणेश मंडपम, दोपहर दो बजे अकथा स्थित वाटिका और शाम चार बजे महमूरगंज स्थित लान में बैठक होगी। 

विज्ञापन

Nikay Chunav: This time SP adopted this strategy for civic elections, will it be successful?
सीहोर: दो चरणों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर सपा की आपत्ति 
निकाय चुनाव के लिए भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर सपा के पूर्व मंत्री व प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब कभी इस प्रकार के आयोजन होते हैं तो पार्टी भीड़ जुटाने के लिए जनता के बजाय सरकारी कर्मचारियों को बुलाती है। इसके पूर्व भी देवदीपावली, एमएलसी चुनाव में भी इस प्रकार का कार्य किया गया है। सपा इसकी निंदा करती है। इस बारे बीएसए डा. अरविंद पाठक ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में स्वेच्छा से जाने के लिए कहा गया है। किसी की ड्यूटी नहीं लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed