फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Night curfew in UP omicron scare varanasi people and Businessmen welcomed cm yogi govt decision

यूपी में नाइट कर्फ्यू: बनारस के कारोबारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, बोले- जीवन बचने से ही जीविका बचेगी

Fri, 24 Dec 2021 02:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Dec 2021 02:41 PM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। इसको लेकर वाराणसी में कारोबारियों ने कहा कि सरकार का यह फैसला काफी सराहनीय है।

विज्ञापन
Night curfew in UP omicron scare varanasi people and Businessmen welcomed cm yogi govt decision
यूपी में नाइट कर्फ्यू: कारोबारियों ने सरकार के फैसले को सराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी में 25 दिसंबर यानि कि शनिवार रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगने जा रहा है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू होगा। शादी समारोह में भी लोगों की संख्या 200 तक सीमित कर दी गई है। इसके अलावा अन्य गाइडलाइंस जारी की हैं।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले का वाराणसी के कारोबारियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उचित समय पर बिल्कुल सही फैसला लिया गया है। जीवन बचने से ही जीविका भी बचेगी। क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई लोगों की जान गई थी। ऐसे में यह कदम जरूरी था।
विज्ञापन

 सुभाषचंद्र दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त, अपराध व मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे ने कहा कि नाइट कर्फ्यू का पूर्णतयः पालन कराया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। 

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि यह जरूरी था। उचित समय पर सरकार ने उचित निर्णय लिया है। वहीं व्यापारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।


महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू एक ऐसा मुद्दा है जिससे व्यापाररी समुदाय चिंताजनक स्थिति में आ जाता है। लेकिन जीवन बचने से ही जिविका बचेगी, ऐसा मेरा मानना है। साथ ही सुरक्षित रहना एक महत्त्वपूर्ण निर्णय होगा। जो सबके हित में होगा। 
प्रेम मिश्रा
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने का स्वागत है। शादी समारोह समेत अन्य आयोजनों में लोगों की संख्या की सीमित गई है। जिसका असर होटलों में होने वाले नववर्ष और आगामी जनवरी- फरवरी की शादियों पर पड़ेगा। तीसरी लहर की आहट से ही पर्यटन उद्योग के लिए चिंता का विषय है।
राहुल मेहता
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने का स्वागत है। शादी समारोह समेत अन्य आयोजनों में लोगों की संख्या की सीमित गई है। जिसका असर होटलों में होने वाले नववर्ष और आगामी जनवरी- फरवरी की शादियों पर पड़ेगा। तीसरी लहर की आहट से ही पर्यटन उद्योग के लिए चिंता का विषय है।

दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू का निर्णय समसामयिक एवं महत्वपूर्ण कदम है। उद्यमी एवं व्यापारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सरकार को भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम आयोजित करने से परहेज करना चाहिए। 


महानगर उद्योग व्यापार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक हो। इसके साथ-साथ सप्ताह में रविवार पूरी तरह से लॉकडाउन हो तभी इस महामारी से बचा जा सकता है।  दूसरी लहर से हम सभी को सबक लेना चाहिए।  अगर हमें अपना व्यापार और परिवार को बचाना है तो हम सभी को अभी से ही तैयारी करनी होगी। 

'नाइट कर्फ्यू की जगह पर नियम को कड़े करने की थी जरूरत'

दी स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के महामंत्री नीरज पारिख ने कहा कि नाइट कर्फ्यू अचानक लगा देने से जो थोड़ा बहुत व्यापार चल रहा था उसमें एकदम से कमी आ जाएगी क्योंकि शादी विवाह आयोजन में भी 200 लोगों की ही अनुमति है। डर के माहौल के चलते व्यापारी लोग माल कम खरीदेंगे। इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल की सावधानी का इस्तेमाल एवं पालन न होने पर उस पर कठोरता बरतने की जरूरत थी। साथ ही चुनावी रैलियों पर सख्ती से रोक लगाए जाने की आवश्यकता है। ऐसा ना हो कि दिन भर रैली हो और रात को सिर्फ कर्फ्यू लग जाए जिसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा। 

शादियों और न्यू ईयर पार्टी पर ग्रहण

ओमिक्रॉन की दहशत और नाइट कर्फ्यू से जनवरी और फरवरी में जिले भर की 5000 शादियों पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। टेंट व कैटरिंग कारोबारियों से लेकर अन्य सजावट, फूल, बैंड, बाजा और आतिशबाजी वालों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि शादी में अतिथियों की संख्या की बाध्यता के चलते अब हर कोई सिर्फ सादगी से ही शादी करना चाहेगा।

14 जनवरी के बाद से वैवाहिक लग्न शुरू हो रहा है। नववर्ष को लेकर होटलों और क्लबों में पार्टी पर भी ग्रहण लग गया है।  रात्रि कर्फ्यू रहेगा तो मेहमान कैसे आएंगे, खुद वेडिंग कारोबार से जुड़े कारोबारियों और उनके कर्मियों को भी आवाजाही में दिक्कत आएगी। 
पढ़ेंः कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ा: वाराणसी में बैंक कर्मी मिला संक्रमित, सक्रिय मामले बढ़कर चार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed