फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nigam

पीएम आवास के लिए अवैध स्कूल किया ध्वस्त

Thu, 23 Jan 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
nigam
वाराणसी। प्रधानमंत्री आवास के तहत 250 मकानों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कुरहुआ में पीएम आवास के मकान की प्रस्तावित जमीन पर कब्जा कर संचालित अवैध स्कूल बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया। विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग ने 0.47 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा ले लिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकास प्राधिकरण ने नगवां वार्ड के चितईपुर रोड पर कुरहुआं गांव में ग्राम सभा की जमीन पर 475 आवासों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। यहां ग्रामसभा की जमीन पर एक स्कूल की मान्यता ले ली गई थी। वीडीए ने जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने विरोध किया। अब स्कूल की मान्यता रद्द करवाकर प्राधिकरण ने जमीन खाली करवा ली। वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि शासन ने ग्रामसभा की जमीन का भू उपयोग बदलने के साथ वहां 250 आवासों के निर्माण की मंजूरी दे दी है। निजी बिल्डर्स की मदद से जल्द ही आवास बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed