फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nigam

स्वच्छता सर्वेक्षण में लापरवाही पर 24 को नोटिस

Thu, 23 Jan 2020 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
nigam
वाराणसी। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण में लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर आयुक्त ने इस मामले में 24 को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सबसे अधिक गड़बडि़यां वार्डों में नोडल अधिकारियों की तैनाती में पाई गई है। कई जगह एक ही कर्मचारी की दो जगह ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

वाराणसी दो बार से स्वच्छता सर्वेक्षण में फिसड्डी रहा है। जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के कारण वाराणसी स्वच्छता सर्वेक्षण में नीचे खिसकता चला गया। बीते दो सालों से वार्डों के निरीक्षण के लिए नगर निगम के सभी 90 वार्डों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। ऐसे ही एक मामले में राजस्व अधीक्षक संतोष कुमार को दो वार्डों में सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर आयुक्त ने तैनाती में लापरवाही मानी है। उनका कहना है कि एक व्यक्ति दो वार्डों में कैसे जिम्मेदारी संभाल सकता है। इस मामले में ड्यूटी देने वाले वाले से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
गार्वेज फ्र ी सिटी टीम ने सर्वे किया पूरा
गार्वेज फ्र ी सिटी टीम ने बुधवार को सर्वे का काम पूरा कर लिया। यह टीम बीते दो दिनों से बनारस में डेरा डाले हुए है। पांच सदस्यीय केंद्रीय टीम अस्पतालों के कचरा प्रबंधन से लेकर शहर के अन्य गार्बेज और उसके ट्रांसर्पोटेशन की जानकारी विस्तार से ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरा होगा सर्वे का काम
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए आई मुख्य टीम अपना सर्वे काम शुक्रवार को पूरा करेगी। नगर निगम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मुख्य टीम ने लहरतारा, महमूरगंज, माधोपुर, रघुनाथ नगर, वाहिनी कुंज में नालों की साफ.-सफ ाई देखी। वहीं टीम चौक, कोतवाली, आदमपुर व जैतपुरा में पहुंची और स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़े बैनर, पोस्टर की पड़ताल की। टीम शहर के शौचालयों के हालात भी जांचेगी। वहीं जनता से नगरीय सुविधाओं का फीडबैक भी लेगी। इसके अलावा नगर निगम के संसाधनों से संबंधित दस्तावेजों को भी जांचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed