फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NHAI stopped traffic between up bihar on steel bridge due to arbitrary overload vehicles in chandauli 

यूपी-बिहार के लिए नई मुसीबत, स्टील पुल पर एनएचएआई ने आवागमन रोका

Tue, 14 Jul 2020 12:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
NHAI stopped traffic between up bihar on steel bridge due to arbitrary overload vehicles in chandauli 
स्टील पुल पर आवागमन रोके जाने से वाहनों की लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी पर 13 करोड़ की लागत से बने स्टील के पुल पर 12 जुलाई को आवागमन शुरू हुआ। लेकिन इस पुल पर अब ओवरलोड वाहनों की मार पड़ने लगी है। इससे एक बार फिर यूपी और बिहार के लिए वाहनों का आवागमन ठप हो सकता है।

विज्ञापन

इसे देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार की देर रात स्टील पुल से वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। इससे बिहार के मोहनिया से लेकर चंदौली के अलीनगर तक लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन



दरअसल नदी पर बने पक्के पुल के खराब होने के बाद बिहार से यूपी आने वाले वाहनों के लिए 50 टन क्षमता का स्टील पुल बनाया है। इसे 12 जुलाई को चालू किया गया है। लेकिन इस पुल पर 80 से 90 टन के ओवरलोड वाहन दौड़ रहे है। एनएचआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर रोक के लिए बिहार प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की क्षमता 50 टन की है, जबकि ट्रक 80 से 90 टन माल और बालू लादकर पार हो रहे हैं। ऐसे में स्टील के बने नए पुल पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी रहा तो पुल कभी भी बैठ सकता है। इसे देखते हुए पुल पर वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।

वहीं नदी पर बने ब्रिटिश काल के पुल पर वाहनों के आड़े तिरछे खड़ा होने से यूपी से बिहार जाने वाली लेन भी पूरी तरह से जाम हो गई। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed