{"_id":"62d8ee0f76956a75c162c3e9","slug":"ngt-seeks-report-on-canal-construction-and-sand-mining-on-ganga-in-varanasi-next-hearing-on-21-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा पार रेती पर नहर निर्माण और बालू खनन में एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट, 21 अक्तूबर को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा पार रेती पर नहर निर्माण और बालू खनन में एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट, 21 अक्तूबर को सुनवाई
Thu, 21 Jul 2022 11:41 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:41 AM IST
सार
वाराणसी में गंगा नदी के पार रेती में अस्सी घाट से राजघाट तक नहर निर्माण में कुल 11 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए गए थे। एनजीटी में गंगा नदी में अवैध बालू खनन के मामले में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
गंगा पार बनाई गई थी नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में अस्सी घाट से राजघाट तक गंगा नदी में नहर निर्माण तथा बालू खनन के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दो महीने के अंदर सचिव और जलशक्ति मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है। एनजीटी द्वारा गठित संयुक्त जांच समिति द्वारा कहा गया है कि भविष्य में गंगा में इस तरह के कार्य के लिए नमामि गंगे की सहमति तथा अधिक बालू ड्रेजिंग या उठान मामले में जिला सर्वे रिपोर्ट तथा पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट जरूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
एनजीटी की तीन सदस्यीय प्रधान पीठ न्यायमूर्ति एके गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने सुनवाई की अगली तारीख 21 अक्तूबर निर्धारित की है। अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि एनजीटी ने 18 जुलाई को आदेश पारित किया था। 22 जनवरी को एनजीटी में गंगा नदी में अवैध बालू खनन के मामले में याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
एनजीटी ने 17 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करते हुए नमामि गंगे, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण तथा जिलाधिकारी की अगुवाई में संयुक्त समिति का गठन कर अवैध बालू खनन के मामले में रिपोर्ट मांगी थी। गंगा नदी के पार रेती में अस्सी घाट से राजघाट तक नहर निर्माण में कुल 11 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन