फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NGO operator physically abused children on pretext of giving them copy books in varanasi

Varanasi: एनजीओ संचालक ने नौकरानी के बच्चों का किया यौन शोषण, कॉपी-किताब देने के बहाने करता था गंदा काम

Thu, 06 Jul 2023 09:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jul 2023 09:44 PM IST
सार

वाराणसी में चार बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। भोगाबीर निवासी एनजीओ संचालक सुनील शुक्ला ने कॉपी-किताब दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और उनका यौन शोषण किया। 

विज्ञापन
NGO operator physically abused children on pretext of giving them copy books in varanasi
लंका थाने के बाहर महिलाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भोगाबीर निवासी एनजीओ संचालक सुनील शुक्ला ने चार बच्चों को कॉपी-किताब दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और उनका यौन शोषण किया। इस मामले में बच्चों की माताओं ने गुरुवार को नाराजगी जताई और लंका थाने में प्रदर्शन किया। इसके बाद नगवां क्षेत्र के एक बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर सुनील शुक्ला के खिलाफ चार बच्चों से अप्राकृतिक दुष्कर्म, उन्हें धमकाने, पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि बिहार निवासी एक परिवार उसके पड़ोस में किराये पर रहता है। उस परिवार की महिला सुनील शुक्ला के घर में झाड़ू-पोछा का काम करती है। बीते 20 जून को सुनील के घर में काम करने वाली महिला का 12 वर्षीय बेटा अपने साथ उसके 12 वर्षीय पुत्र और पड़ोस के 10 व 11 वर्षीय दो अन्य बच्चों को लेकर सुनील शुक्ला के घर गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमी के साथ घर में ही रंगरलियां मना रही थी विवाहिता, ग्रामीणों ने उतारा इश्क का बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सामने निर्वस्त्र हुआ, अश्लील वीडियो भी दिखाया

सुनील ने सभी बच्चों को कॉपी-किताब देने की बात कही थी। चारों बच्चों को सुनील शुक्ला अपने कमरे में ले गया और उनके सामने निर्वस्त्र हो गया। उसने सभी बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद सभी बच्चों के साथ बारी-बारी से गलत काम किया और उन्हें अश्लील वीडियो भी दिखाया।

इसके बाद जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया और कहा कि यदि किसी से कुछ बताया तो अंजाम भुगतना होगा। सुनील शुक्ला के घर पर जो महिला काम करती थी, उसके बेटे से और बच्चों को बुलाने की बात कहा जा रहा था। लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ अदालत में प्रभावी तरीके से पैरवी कर उसे कठोर सजा दिलाई जाएगी। 

सुबह-ए-बनारस संस्था का पदाधिकारी है सुनील

सुनील शुक्ला अस्सी घाट पर रोजाना सुबह गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने वाली संस्था सुबह-ए-बनारस का पदाधिकारी है। संस्था के संयोजक डॉ. रत्नेश वर्मा ने कहा कि सुनील शुक्ला पर लगे गंभीर आरोपों और दर्ज मुकदमे की जानकारी मिली है। अगले 12 घंटे के अंदर सुनील शुक्ला को संस्था से जुड़े सभी पदों और दायित्व से मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed