फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Newborn baby found wrapped in cloth in Bhadohi wounds in hands and feet

भदोही: कपड़े में लपेट कर फेंकी मिली नवजात बच्ची, हाथ-पैर में हैं जख्म

Tue, 07 Sep 2021 04:25 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Tue, 07 Sep 2021 04:25 PM IST
सार

ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव का मामला, गंभीर स्थिति होने से जिला अस्पताल से मिर्जापुर रेफर किया गया। स्वस्थ होने के बाद सोनभद्र के बालगृह (बालिका) में रखा जाएगा
 

विज्ञापन
Newborn baby found wrapped in cloth in Bhadohi wounds in hands and feet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव में मंगलवार की सुबह कपड़े में लपेट कर झाड़ी में फेंकी गई एक नवजात बच्ची मिली। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। उसके पैर और हाथ में कुछ जख्म हैं। ऐसे में पास के सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में बहुत ज्यादा सुधार न होने के कारण मिर्जापुर रेफर कर दिया गया है। स्वस्थ होने पर उसे सोनभद्र के बालगृह बालिका में रखा जाएगा।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय कुछ लोग रेलवे लाइन के किनारे से गांव के ही किसी व्यक्ति के घर की ओर जा रहे थे। उसी समय बच्चे के रोने की आवाज सुनकर हैरत में पड़ गए। आस-पास देखा गया तो कपड़े में लपेट कर झाड़ी में फेंकी गई नवजात मिली। थोड़ी ही देर में यह जानकारी गांव के ज्यादातर लोगों तक पहुंच गई। ग्राम प्रधान संतोष सरोज ने नवजात के मिलने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ऊंज एसके त्रिपाठी ने बताया कि नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर देखभाल के लिए पार्वती देवी को सौंपते हुए चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी गई। उधर, थोड़ी देर के बाद चाइल्ड लाइन के लोग भी पहुंचे और बालिका को अस्पताल ले गए। चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर विनय पाठक ने बताया कि बालिका के हाथ, पैर में कुछ जख्म हैं। देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी छोटे जानवर ने पंजा मारा है। मिर्जापुर में उसका इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने पर सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित बालगृह बालिका में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed