{"_id":"652fab7717446cc4b20013d3","slug":"newborn-baby-found-again-in-a-bag-three-days-ago-the-newborn-was-also-thrown-in-the-bhu-campus-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाली घटना: बैग में फिर मिली नवजात बच्ची, तीन दिन पहले बीएचयू परिसर में भी फेंकी गई थी नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देने वाली घटना: बैग में फिर मिली नवजात बच्ची, तीन दिन पहले बीएचयू परिसर में भी फेंकी गई थी नवजात
Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
सार
माधोपुर तिराहे के पास बैग में एक नवजात बच्ची मिली है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में तीन दिन की बच्ची को फेंकने के मामले में अभी जांच चल ही रही है कि एक और दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। माधोपुर इलाके में बुधवार को सड़क किनारे कपड़ों में लपेटकर बच्चे को फेंक दिया गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चार दिन में ही दूसरा नवजात फेंका गया है। हालांकि इस बार बेटे को फेंका गया। गत शनिवार को एक बच्ची को बीएचयू अस्पताल परिसर में फेंका गया था।
विज्ञापन
सिगरा थाना के माधोपुर इलाके में रहने वाले राजकुमार सिंह की सूचना के आधार पर डायल-112 का पुलिस रिस्पांस व्हीकल और नगर निगम चौकी इंचार्ज अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। बच्चे को कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि डॉक्टरों से हुई बात की गई है। बच्चे का जन्म बुधवार को ही हुआ था। शव को फिलहाल शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। अगले 72 घंटे तक उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। 72 घंटे में पहचान न हो पाने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस अंत्येष्टि कराएगी। बच्चा कौन छोड़ कर गया था, इसके लिए माधोपुर इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन