{"_id":"5fd1edf6b59f31245f205aa0","slug":"new-year-preparations-in-varanasi-jetty-starts-at-assi-ghat-for-two-storey-cruise","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नई साल की तैयारी: दोमंजिला क्रूज के लिए अस्सी घाट पर जेटी बनना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में नई साल की तैयारी: दोमंजिला क्रूज के लिए अस्सी घाट पर जेटी बनना शुरू
Thu, 10 Dec 2020 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट पर जेट्टी की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में नए साल से गंगा में पर्यटन को धार मिलने वाली है। गोवा शिपिंग यार्ड से दो मंजिला क्रूज बनारस के लिए निकल चुका है। संभवत: 15 से 20 दिसंबर के बीच में यह क्रूज बनारस पहुंच जाएगा। क्रूज आगमन की तैयारियां भी घाट किनारे जोर पकड़ने लगी है। राजकीय निर्माण निगम ने अस्सी घाट पर जेटी बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
राजघाट से अस्सी घाट के बीच में दो मंजिला क्रूज का संचालन होगा। पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत 10.71 करोड़ रुपये में राजघाट से अस्सी तक क्रूज संचालन की व्यवस्था की गई है। 23 नवंबर को ही दो मंजिला क्रूज गोवा से समुद्र के रास्ते रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
यह क्रूज केरल, कोलकाता होते हुए गंगा के रास्ते बनारस पहुंचेगा। क्रूज में 100 पर्यटकों की बैठने की क्षमता है। पर्यटन अधिकारियों के अनुसार नए साल से ही क्रूज का संचालन संभव है।
विज्ञापन