फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New year celebrated

नए साल के स्वागत में आधी रात जश्न

Fri, 01 Jan 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Fri, 01 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
New year celebrated
रंगोलियों, फूलों की अल्पनाओं से सजे अरमान लेकर गुरुवार की रात काशी नृत्य-संगीत के जश्न के साथ नए साल में प्रवेश कर गई। सपनों को पंख लगाने के लिए तैयार लोगों ने साल के आखिरी दिन के हर एक लम्हे को यादगार बनाने की कोशिश की। गंगा पार रेत पर युवाओं ने नव विहान से पहले उम्मीदों के कदम बढ़ाए। घाटों पर कहीं मंगलकामना के अनुष्ठान शुरू हुए तो कहीं बधाइयों का सिलसिला चला। मुहल्लों में आधी रात युवा सड़कों पर थिरकने लगे। घाट किनारे से लेकर छावनी इलाके तक के होटलों, क्लबों में शास्त्रीय संगीत और फ्यूजन पर खूब मस्ती हुई। नए साल की अगवानी में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी खुशियों के रंग में रंगे नजर आए। 
विज्ञापन

 
साल का आखिरी दिन खुशी और उत्साह से भरा रहा। गोदौलिया चौराहे पर सुगम यातायात के लिए रिक्शा, टेंपो खड़ा करने के तौर-तरीके लाउडस्पीकर से बताए जाते रहे। बार-बार अपील की जाती रही कि साल के इस आखिरी दिन यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लें। तीर्थनगरी में सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने की पुरानी आदत छोड़ दें, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को असुविधा न होने पाए। अस्सी घाट पर स्वदेश मित्रम संस्था की ओर से भारत का नक्शा बनाकर फूलों से सजाया गया। बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने यहां रक्तदान किया। इसके बाद राष्ट्रभक्ति के गीतों पर अमर शहीदों, राष्ट्र निर्माताओं को याद करते हुए नई चेतना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


दरभंगा घाट पर बुजुर्गों की मंडली ढोल-मजीरे के साथ भजन-भाव में रम गई। गंगा पार रेती पर युवाओं ने 2015 के आखिरी दिन खूब मस्ती की। इस दौरान हवा में गुब्बारे छोड़ने के साथ ही वर्ष 2016 के बैनर लहराए गए। होटल-रेस्टोरेंट को रंग-बिरंगी लतरों से सजाया गया था। कहीं ठुमरी, दादरा की बंदिशें गूंजीं तो कहीं फ्यूजन की मस्ती छाई रही। विदेशी मेहमानों ने भी जंबे, गिटार पर मस्ती की और नए साल के जश्न की खुशियां साझा करते रहे। मध्यरात्रि से पहले ही बधाई संदेशों का आदान-प्रदान वाट्स एप, ई-मेल और अन्य माध्यमों से शुरू हो गया। दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, अस्सी घाट पर शुक्रवार की सुबह पौ फटने से पहले लोग नए साल की अगवानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed