फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new record in Vishwanath Dham three crore devotees attended five months income also increased by 33 percent

विश्वनाथ धाम में बना नया रिकॉर्ड: पांच माह में 2.86 करोड़ भक्तों ने लगाई हाजिरी, आय में हुई 33 फीसदी की वृद्धि

Tue, 18 Jun 2024 08:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 08:42 PM IST
सार

Varanasi News: काशी में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या के पीछे डबल इंजन की सरकार में यहां का अनवरत विकास भी शामिल है। अच्छी सड़क, सफाई और सुरक्षा ने पर्यटकों की वाराणसी आने की सभी मुश्किलों को दूर किया है। 

विज्ञापन
new record in Vishwanath Dham three crore devotees attended five months income also increased by 33 percent
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या और आय में रिकॉर्ड वृद्धि होती जा रही है। श्री बाबा विश्वनाथ के दरबार में सुगमता से दर्शन और सुविधाओं के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। 

विज्ञापन


अन्य शहरों से अच्छी कनेक्टिविटी ने भी काशी का समग्र विकास करते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ाया है। जनवरी से मई 2023 (पांच महीने) के सापेक्ष 2024 में इस अवधि में शिव भक्तों की संख्या में 48.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं इस अवधि के दौरान बाबा की आय में भी 33 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

बाबा की आय में भी हुई 33 फीसदी की वृद्धि

new record in Vishwanath Dham three crore devotees attended five months income also increased by 33 percent
बाबा विश्वनाथ धाम में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दिव्य और भव्य निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मई 2023 तक 1,93,32,791 ( एक करोड़ तिरानवे लाख बत्तीस हजार सात सौ इक्यानबे) श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया था, जबकि वर्ष 2024 में 1 जनवरी से 31 मई तक कुल 2,86,57,473 (दो करोड़ छियासी लाख सत्तावन हजार चार सौ तिहत्तर) श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंचे। 

2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में 9,324,682 ( तिरानबे लाख चौबीस हजार छह सौ बयासी) श्रद्धालु अधिक पहुंचे। मिश्र के मुताबिक इस अवधि के दौरान बाबा की आय में भी 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

अब तक 16.46 करोड़ भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

new record in Vishwanath Dham three crore devotees attended five months income also increased by 33 percent
बाबा विश्वनाथ धाम में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण किया था। इसके बाद से 16 जून तक 16.46 करोड़ भक्त श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शीश नवा चुके हैं। योगी सरकार के निर्देश पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ठंड,गर्मी और बरसात में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

जनवरी से मई 2023 तक श्रद्धालुओं की संख्या - 1, 93,32,791 
जनवरी - 4229590
फरवरी - 4004807
मार्च - 3711060
अप्रैल - 4231858
मई - 3155476

जनवरी से मई 2024 तक श्रद्धालुओं की संख्या- 2,86,57,473
जनवरी -  4650272
फरवरी - 3267772
मार्च -  9563432
अप्रैल -  4988040
मई - 6187957

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed