{"_id":"63fc69953616694a5c0e9c14","slug":"new-municipal-commissioner-of-varanasi-shipu-giri-took-charge-after-worship-baba-vishwanath-mandir-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर नए नगर आयुक्त ने संभाला कार्यभार, इन कामों को देंगे प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर नए नगर आयुक्त ने संभाला कार्यभार, इन कामों को देंगे प्राथमिकता
Mon, 27 Feb 2023 01:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:58 PM IST
सार
वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शिपू गिरी ने सोमवार को वाराणसी के नए नगर आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले उन्होंने परंपरा के अनुरूप बाबा काल भैरव, काशी विश्वनाथ व संकटमोचन मंदिर में विधिविधान से पूजा किया।
विज्ञापन
नवागत नगर आयुक्त शिपू गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शिपू गिरी ने परंपरा के अनुरूप बाबा काल भैरव, काशी विश्वनाथ व संकटमोचन मंदिर में विधिविधान से पूजा कर वाराणसी के नए नगर आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नवागत नगर आयुक्त शिपू गिरी ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था पर उनका जोर रहेगा। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों को और बेहतर बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
जनसहयोग से सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। नगर निगम की सेवाओं को जनमानस की आकांक्षाओं और सहयोग के बल पर जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। शहर से जुड़ी सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। इससे पहले उन्होंने नगर निगम और स्मार्ट सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
शिपू गिरी मूल रूप से बलिया निवासी हैं। इससे पहले प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त रहे। 22 साल की उम्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने वाले शिपू गिरी श्रावस्ती में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और चंदौली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन