फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Education Policy Students will be able to do Shastri in four years from Sampurnanand Sanskrit University curriculum is being prepared

नई शिक्षा नीति: संपूर्णानंद संस्कृत विवि से चार साल में छात्र कर सकेंगे शास्त्री, तैयार हो रहा पाठ्यक्रम

Sun, 04 Jul 2021 01:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय  में नई शिक्षा नीति के अनुसार शास्त्री के पाठ्यक्रम को अपडेट किया जा रहा है। शास्त्री के न्यूनतम समान पाठ्यक्रम के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। यही समिति भी नई नीति के अनुसार चार वर्षीय शास्त्री पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। 

विज्ञापन
New Education Policy  Students will be able to do Shastri in four years from Sampurnanand Sanskrit University  curriculum is being prepared
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री पाठ्यक्रम चार वर्षीय होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार, अगले सत्र से शास्त्री में सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के अनुसार शास्त्री के पाठ्यक्रम को अपडेट किया जा रहा है। तीन वर्षीय शास्त्री का पाठ्यक्रम भी साथ-साथ चलेगा। खास बात यह है कि विद्यार्थियों को इसमें से किसी एक विकल्प को चयनित करना होगा। चार साल का पूरा कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को एक वर्ष में आचार्य (स्नातकोत्तर) की डिग्री हासिल करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन


वहीं यह विद्यार्थी शोध के लिए भी अर्ह माने जाएंगे। शास्त्री के न्यूनतम समान पाठ्यक्रम के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। यही समिति भी नई नीति के अनुसार चार वर्षीय शास्त्री पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। प्रवेश समिति की बैठक में पाठ्यक्रम की रूपरेखा रखी गई और इस पर सहमति भी बन गई है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति व न्यूनतम समान पाठ्यक्रम को वर्तमान सत्र से लागू करने की तैयारियां चल रही हैं। इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानंद के कुलसचिव ने किया पदभार ग्रहण

 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नवागत कुलसचिव का स्वागत किया। कुलसचिव ने बताया कि समय से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन और नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम का निर्धारण प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed