फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new DPR of ropeway is ready in varanasi

वाराणसी में रोपवे: परियोजना को नए सिरे से धरातल पर उतारने की तैयारी, कैंट-गिरिजाघर रूट पर शासन की मुहर

Mon, 09 May 2022 11:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2022 11:27 AM IST
सार

वाराणसी शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना को फिर से नए सिरे से धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
new DPR of ropeway is ready in varanasi
रोपवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैयार की गई रोपवे परियोजना को फिर से नए सिरे से धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। कैंट से गिरिजाघर के बीच आंशिक बदलाव के साथ रोपवे परियोजना के दोबारा टेंडर पर शासन ने सहमति दे दी है। इसके लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी ने परियोजना का डीपीआर तैयार कर लिया है। 20 मई तक रोपवे परियोजना का रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी ने अपने सर्वे के आधार पर कैंट से गिरिजाघर के बीच रोपवे के एलाइंमेंट में आंशिक बदलाव का सुझाव भी दिया है। इसमें रूट और स्टेशन के स्थान में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। महज पूरे रूट को सीधा करने के लिए पिलर के स्थान को बदलने का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन

लखनऊ में बनी सहमति

दरअसल, लखनऊ में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार की देर रात वाराणसी की रोपवे परियोजना पर कई विभागों की संयुक्त बैठक में नई डीपीआर पर मंथन किया गया। इसमें नए डीपीआर के आधार पर आरएफपी को 20 मई तक जारी करने पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में हुई बैठक से लौटने के बाद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को नए सिरे से तैयारी का निर्देश दिया। यहां बता दें कि रोपवे की निविदा नवंबर 2021 में जारी की गई थी, मगर पांच महीने की मशक्कत के बाद एक भी कंपनी ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद वैपकॉस की जगह पर शासन ने नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी को परियोजना का पथप्रदर्शक की जिम्मेदारी सौंपी है।

रेलवे स्टेशन परिसर से जुड़ेगा रोपवे
नए डीपीआर के आधार पर रोपवे परियोजना को कैंट स्टेशन परिसर से सीधा जुड़ाव किया जाएगा। इसमें रेल से आने वाले यात्री आसानी से रोपवे तक पहुंच पाए इसके लिए अंडर पास से लेकर कई और सुझाव भी दिए गए हैं। फिलहाल एक सप्ताह में इस परियोजना के डीपीआर पर अध्ययन के बाद निविदा जारी करने की तैयारी है।
 

लखनऊ में हुई बैठक में रोपवे परियोजना पर लंबी चर्चा हुई है और 20 मई तक इसके आरएफपी जारी करने की तैयारी है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी पूरी परियोजना में पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। - दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed