{"_id":"5fe096948ebc3e41d63e5504","slug":"new-district-judge-of-varanasi-took-charge-court-work-will-accelerate-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के नए जिला जज ने संभाला कार्यभार, कहा- नव वर्ष से अदालती कार्यों में आएगी तेजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के नए जिला जज ने संभाला कार्यभार, कहा- नव वर्ष से अदालती कार्यों में आएगी तेजी
Mon, 21 Dec 2020 06:05 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 21 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। जिला जज ने कहा कि लॉकडाउन के बाद सुस्त चल रहे अदालती कार्यों में नए वर्ष 2021 की दो जनवरी से तेजी आएगी। प्रयास होगा कि अदालतें पहले की तरह गतिमान हों।
विज्ञापन
जिला जज ने कहा कि विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि अदालती कामकाज को गति देने में वह सहयोग करें। वादकारियों से मिलकर उनके लंबित मामलों की पैरवी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों से कहा कि लंबित बहस के मामलों का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करें। जिला जज ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद दीवानी कचहरी परिसर का निरीक्षण भी किया। बता दें कि वर्ष 1985 में न्यायिक सेवा में आए जिला जज अपने बैच के टॉपर रहे हैं और अब तक कासगंज, सोनभद्र, जौनपुर और फतेहपुर जिला जज के पद पर आसीन रहे हैं। जिला जज मुकदमों के तेजी से निस्तारण के लिए प्रदेश में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं।
विज्ञापन