{"_id":"5ede584196941252005817d6","slug":"new-corona-positive-found-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में महिला समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि, 12 लोग डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में महिला समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टि, 12 लोग डिस्चार्ज
Mon, 08 Jun 2020 08:54 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:54 PM IST
सार
- आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से सोमवार को कुल 306 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें महिला समेत दो लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।
- जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 239 हो गई है, जबकि 149 लोगों के डिस्चार्ज और 5 की मौत के बाद अब कुल 85 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
- लखनऊ के मूल निवासी 52 वर्षीय जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और ट्रेन से वाराणसी आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सोनारपुरा निवासी महिला समेत दो लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें लखनऊ के मूल निवासी और पांच दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश से ट्रांसफर होकर वाराणसी आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से सोमवार को कुल 306 सैंपल की रिपोर्ट आई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सोनारपुरा के अवध गरवी निवासी 45 वर्षीय महिला का पति पशु आहार की सप्लाई करता है। अब महिला के संपर्क वालों की सूची बनाकर उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।
बताया कि लखनऊ के मूल निवासी 52 वर्षीय जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और पांच जून को ट्रांसफर होकर ट्रेन से वाराणसी आया। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती सात और दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती पांच मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
डिस्चार्ज मरीजों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बताया कि जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 239 हो गई है, जबकि 149 लोगों के डिस्चार्ज और 5 की मौत के बाद अब कुल 85 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। दो नए मरीज मिलने के बाद दो जगह नए हॉट स्पॉट भी बनाए गए।