{"_id":"66cc119a865b268ae705fe6c","slug":"new-coaches-added-to-train-but-irctc-reservation-system-not-getting-updated-on-irctc-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में सफर: कोच नए, रिजर्वेशन का सिस्टम पुराना; बुजुर्गों को नहीं मिल रहा लोअर बर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में सफर: कोच नए, रिजर्वेशन का सिस्टम पुराना; बुजुर्गों को नहीं मिल रहा लोअर बर्थ
Mon, 26 Aug 2024 10:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:55 AM IST
सार
ट्रेनों में नए कोच जोड़े जा रहे हैं, लेकिन रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में अपडेट नहीं हो रहा है। ऐसे में लोअर की जगह अपर बर्थ मिल जा रहा है। जिससे बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की लंबी दूरी की ट्रेनों में नए कोच जोड़े जा रहे हैं, लेकिन आरक्षण सिस्टम अपग्रेड नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा बुजुर्ग यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। रिजर्वेशन सिस्टम के तहत लोअर की जगह अपर बर्थ मिल जा रहा है। इससे बुजुर्ग यात्रियों को सीट बदलने के लिए मनुहार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों में चलने वाले टीटीई के अनुसार नए कोच में बर्थ प्लान आठ कूपे के थ्री टायर का एकदम अलग है। लेकिन रिजर्वेशन सिस्टम में पुराने नौ बर्थ के थ्री टायर कूपे के हिसाब से बर्थ अलाटमेंट हो रहा है। नए कोच में सीटें पतली कर कुल 10 कूपे निकाल बनाए गए हैं। उस हिसाब से कुल 80 बर्थ हो गई है। इससे आवंटित बर्थ नीचे की ऊपर और ऊपर की नीचे हो जा रही है।
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन जब कोच में सवार हो रहे हैं तो उन्हें अपर बर्थ मिल रहा है। ऐसे में वह लोअर बर्थ की मांग करते हैं। समझदार यात्री होते हैं तो सीटें बदल लेते हैं। लेकिन, कभी-कभी यात्री मानते नहीं हैं, और उन्हें परेशान होना पड़ता है। गरीब रथ के एसी कोच अटेंडेंट के अनुसार कई महीने से ऐसी दिक्कत आ रही है। शिकायत होती है लेकिन कोई फर्क अब तक नहीं पड़ा।
विज्ञापन
राजीव गांधी स्टडी सर्किल के डायरेक्टर प्रो. सतीश राय ने बताया कि इस हफ्ते ही बनारस स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनस दिल्ली जाने के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हुए। पहले से एसी कोच में रिजर्वेशन टिकट के अनुसार 19 नंबर लोअर बर्थ आवंटित थी। कोच में चढ़े तो 19 नंबर की बर्थ अपर निकली। टीटीई से कहा तो कोई सुनवाई नहीं। हालांकि उस कूपे में भले सह यात्री थे, जिन्होंने सीट बदल ली। टीटीई से जानकारी हुई कि कूपे में नौ बर्थ के हिसाब से बर्थ अलाटमेंट कर रहा है। उस हिसाब से सीनियर सिटीजन होने के कारण लोअर बर्थ का आवंटन 19 नंबर हुआ था, लेकिन उस बोगी में आठ बर्थ के ही कूपे थे। और 19 नंबर अपर बर्थ निकली।