फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NER Varanasi division action taken against male passengers travelling in women coaches of train in one week

Varanasi News: सात दिन में आधी आबादी की बोगी से उतारे गए 283 यात्री, एनईआर वाराणसी मंडल में हुई कार्रवाई

Sun, 27 Apr 2025 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 27 Apr 2025 09:52 AM IST
सार

Varanasi News: एनईआर वाराणसी मंडल में एक हफ्ते में महिला कोच में सफर करने वाले 283 यात्रियों पर कार्रवाई हुई। 18 से 24 अप्रैल तक ये यात्री उतारे गए। 

विज्ञापन
NER Varanasi division action taken against male passengers travelling in women coaches of train in one week
ट्रेन - फोटो : freepik

विस्तार

रेलवे के महिला कोच में सफर करने वालों के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे ने एक हफ्ते में जोरदार कार्रवाई की। बनारस, सिटी समेत अन्य स्टेशनों पर सात दिन में 283 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरपीएफ ने यह कार्रवाई की है। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन के नेतृत्व में आरपीएफ ने 18 से 24 अप्रैल तक वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


स्टेशनों पर कुल 177 अवेयरनेस कैंपेन भी कराए ग्ए। महिला यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत लगातार महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा गाड़ियों को स्कॉर्ट कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा के तहत वर्ष 2025 में जनवरी से मार्च तक फुल 235 ट्रेनों में 12302 अकेली यात्रा करने वाली महिला को मेरी सहेली टीम द्वारा अटेंड कर उन्हें गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने में सहायता की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बनारस, वाराणसी सिटी समेत 11 रेलवे स्टेशन पर कुल 440 सीसी सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं, ताकि संदिग्ध स्थान एवं व्यक्तियों के गतिविधियां पर लगातार निगरानी कराई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed