{"_id":"62e12239b0d4a731c9275afa","slug":"nephew-beat-up-uncle-then-threw-him-from-roof-in-varanasi-condition-in-land-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को जमकर पीटा, फिर छत से फेंका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को जमकर पीटा, फिर छत से फेंका, हालत गंभीर
Wed, 27 Jul 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Jul 2022 05:02 PM IST
सार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने पहले चाचा को जमकर पीटा, फिर छत से फेंक दिया। घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल संतलाल को अस्पताल ले जाया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में बुधवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने पहले चाचा को जमकर पीटा, फिर छत से फेंक दिया। घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सुंगुलपुर गांव निवासी राजगीर मिस्त्री संतलाल प्रजापति (40) बुधवार को अपने छत पर चहारदीवारी बना रहा था। इसी बात को लेकर उसका भतीजा बबलू प्रजापति पहुंचा और संतलाल से कहासुनी करते हुए मारपीट करने लगा। जबतक लोग मौक पहुंचते तब तक उसने चाचा संतलाल को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया। मकान के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजरा था।
विज्ञापन
संयोग अच्छा रहा कि संतलाल हाईटेंशन लाइन की चपेट में नहीं आया। इधर छत से जमीन पर फेंके जाने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। संतलाल के बड़े भाई छोटेलाल प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन