फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepal PM Sher Bahadur Deuba to Visit Varanasi Today Meet With CM Yogi Adityanath Will Strengthen the Relations

बनारस पहुंचे नेपाली पीएम : शेर बहादुर देउबा मजबूत करेंगे काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ का नाता

Sun, 03 Apr 2022 10:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Apr 2022 10:29 AM IST
सार

 नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की। नेपाली प्रधानमंत्री का काशी में भारतीय संस्कृति के विविध रंग और कलाओं से भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Nepal PM Sher Bahadur Deuba to Visit Varanasi Today Meet With CM Yogi Adityanath Will Strengthen the Relations
नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

काशी से गंगा और बागमती की डोर जुड़ेगी और नेपाली प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ का नाता मजबूत करेंगे। नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात नेपाल और काशी के रिश्तों को प्रगाढ़ करेगी। नेपाली प्रधानमंत्री का काशी में भारतीय संस्कृति के विविध रंग और कलाओं से भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


नई दिल्ली से विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की। पीएम व सीएम सड़क मार्ग से सीधे कालभैरव मंदिर जाएंगे, वहां दर्शन पूजन करने के बाद विश्वनाथ धाम जाएंगे। सीएम की अगुवाई में नेपाली पीएम को गर्भगृह में दर्शन-पूजन कराया जाएगा। 
विज्ञापन


पूजन के बाद नेपाली पीएम को एक फिल्म के जरिये काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास व निर्माण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद नेपाली पीएम गंगा घाट पहुंचेंगे और धाम से मां गंगा का दर्शन करेंगे। इसके बाद पैदल ही वह साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर जाएंगे और वहां पर रुद्राभिषेक करेंगे। मंदिर के सदस्यों के साथ नेपाली पीएम बैठक करेंगे। आधे घंटे के कार्यक्रम के बाद वह विश्वनाथ धाम होते हुए नदेसर स्थित होटल पहुंचेंगे। होटल में पीएम शेर बहादुर देउबा, सीएम योगी आदित्यनाथ व मंदिर के ट्रस्टी लंच करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लहराएगा तिरंगा व नेपाली ध्वज

नेपाल के पीएम का स्वागत करने के लिए संस्कृति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों देशों का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर पीएम का स्वागत किया जाएगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से नेपाली मंदिर तक जगह-जगह दोनों देशों के बच्चे हाथ में झंडे लेकर खड़े रहेंगे। नेपाल के पीएम जिन-जिन मंदिरों में जाएंगे, उन सभी को फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है। नेपाली मंदिर को भी प्रशासन अपनी ओर से सजा रहा है।

डमरू वादन से धाम में होगा पीएम का स्वागत

श्री काशी विश्वनाथ धाम में नेपाली पीएम का डमरू वादन से भव्य स्वागत होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मयूर नृत्य व पाईडंडा नृत्य से पीएम का कलाकार स्वागत करेंगे। सराय काजी बस स्टैंड पर आदिवासी लोकनृत्य, तरना में नटवरी लोकनृत्य, गिलट बाजार में आदिवासी लोकनृत्य व फरूवाही लोकनृत्य, सर्किट हाउस तिराहे पर राई लोकनृत्य व फरूवाही लोकनृत्य, पुलिस लाइन चौराहे पर धोबिया लोकनृत्य व फरूवाही लोकनृत्य, चौकाघाट पर धोबिया लोकनृत्य व मसक बीन, लहुराबीर चौराहे पर विविध लोकनृत्य, मैदागिन चौराहे पर मयूर नृत्य व बम रसिया, कालभैरव तिराहे पर शहनाई व ढेढिया लोकनृत्य, चौक चौराहे पर धोबिया लोकनृत्य नृत्य व विविध लोकनृत्य, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में डमरू वादन, अंबेडकर चौराहा कचहरी पर आदिवासी लोकनृत्य और ताज होटल तिराहे पर मयूर नृत्य व पाईडंडा लोकनृत्य का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed