फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neither the fan worked, nor the bulb lit, the copies fit in the dark

न पंखा चला, न बल्ब जले, अंधेरे में जंची कापियां

Sun, 24 Apr 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Neither the fan worked, nor the bulb lit, the copies fit in the dark
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन के पहले दिन केंद्र पर खामियां ही खामियां नजर आईं। राजकीय क्वीस इंटर कॉलेज पर जिन कमरों में कापियों की जांच हो रही थी, वहां न पंखा चल रहा था और न ही बल्ब की रोशनी थी। जैसे-तैसे परीक्षकों को अंधेरे में ही कापियों की जांच करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में तीन केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। इसमें राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में पहले दिन मॉडल कापियां ही जांची गई। महाबोधि और प्रभु नारायण कॉलेज पर तो थोड़ी व्यवस्था संतोषजनक रही, लेकिन जिस तरह की व्यवस्था क्वींस कॉलेज पर दिखी, उससे शिक्षा विभाग की ओर से मूल्यांकन के लिए की गई बेहतर सुविधाओं के दावों की पोल खुल गई। भूतल से लेकर तृतीय तल तक कमरों में कापियों का मूल्यांकन शुरू कराया गया। हालत यह रही कि अधिकांश कमरों में न तो पंखे चल रहे थे न ही बल्ब जल रहे थे। भीषण गर्मी में कमरों में परीक्षक कापियों को ही पंखे की तरह झलते नजर आए।
विज्ञापन

जमीन पर फेंक दी नियमावली, छांटते रहे परीक्षक
बोर्ड परीक्षा में कापियों की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जो नियमावली और अन्य जरूरी कागजात आए हैं, वह जमीन पर ही फेंका पड़ा था। परीक्षक भी जमीन पर फेंके पड़े नियम, निर्देश सहित अन्य कागजातों को छांटते रहे। मूल्यांकन कराने की जिम्मेदारी में लगे लोग भी इधर से आ जा रहे थे, लेकिन किसी ने कागजातों को हटवाया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नेता ने की अव्यवस्था दूर करने की मांग
मूल्यांकन केंद्रों पर पंखा न चलने, बल्ब न जलने सहित अव्यवस्था पर माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने भी सवाल खड़ा किया है। त्रिपाठी ने बताया कि महाबोधि इंटर कॉलेज में वर्ष 2018 में मूल्यांकन करने वाले सैकड़ों परीक्षकों को अब तक पारिश्रमिक नहीं मिल सका है। इसके बाद भी परीक्षक कापियों की जांच कर रहे हैं। क्वींस इंटर कॉलेज में पंखा न चलने, बल्ब न जलने की समस्या पर प्रभारी नियंत्रक से बात करने पर डीजल के अभाव में जेनरेटर न चलने की बात कही। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक को चाहिए कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed