फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neither bill made it to the patient to pay mortgage

बिल न चुकाने पर मरीज को बनाया बंधक

Mon, 05 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
 Neither bill made it to the patient to pay mortgage
बकाया भुगतान न करने पर पहले तो भिखारीपुर स्थित एपेक्स अस्पताल के डाक्टरों ने सड़क हादसे में घायल लोहता निवासी विकास (14) को शनिवार को आईसीयू से बाहर कर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। आरोप है कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के निगरानी में उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया था। बेटे की हालत बिगड़ती देख घरवाले फरियाद लेकर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के पास पहुंचे। कमिश्नर के निर्देश पर रविवार की देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट और एसओ लंका अस्पताल पहुंचे और विकास को मुक्त कराया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल के मालिक डॉ. संतोष सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एपेक्स हास्पिटल से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


लोहता के सरहरी, मनोरथपुर निवासी बेचूराम का बेटा विकास दो सितंबर को जंसा सड़क हादसे में घायल हो गया था। घरवालों ने उसे एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज से संतुष्ट न होने पर घरवालों ने करीब सप्ताह पूर्व अस्पताल प्रबंधन से विकास को डिस्चार्ज न करने कहा। प्रबंधन का कहना था कि 1.98 लाख रुपये बकाया भुगतान किए बिना वह डिस्चार्ज नहीं करेंगे। आरोप है कि भुगतान का दबाव बनाने के लिए शनिवार को विकास को आईसीयू से निकाल कर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। उसे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रखा गया था।
विज्ञापन


रविवार को घरवाले फरियाद लेकर कमिश्नर से मिले। बेचू का कहना था कि गहने गिरवी रखकर वह इलाज करा रहा है। कमिश्नर के जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और लंका पुलिस को मौके पर भेजा। विकास गंभीर हालत में जनरल वार्ड में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल से निकाल बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एसओ लंका संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि बकाया भुगतान न करने पर मरीज को जबरन अस्पताल में रखा गया। पुलिस अस्पताल के मालिक डॉ. संतोष सिंह के खिलाफ मुुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed