{"_id":"61c368c9608455100c144cf3","slug":"neet-solwer-gang-accused-petition-of-dismissed-by-varanasi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नीट सॉल्वर गैंग के आरोपियों की याचिका खारिज, गैंग के मास्टरमाइंड सहित 13 हुए थे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नीट सॉल्वर गैंग के आरोपियों की याचिका खारिज, गैंग के मास्टरमाइंड सहित 13 हुए थे गिरफ्तार
Wed, 22 Dec 2021 11:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
NEET Counselling 2021
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने नीट सॉल्वर गैंग के आरोपी विकास महतो की जमानत अर्जी बुधवार को खारिज कर दी। जमानत अर्जी का विरोध डीजीसी आलोक चन्द्र शुक्ल एडीजीसी विनय सिंह ने किया।
विज्ञापन
वहीं मामले में फरार बलरामपुर निवासी डॉ. अफरोज आलम की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। 12 सितंबर को सारनाथ स्थित परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी की स्थान पर परीक्षा दे रही बीएचयू की छात्रा जूली कुमारी और केंद्र के बाहर से उसकी मां बबिता को सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसके बाद पटना निवासी गैंग का मास्टरमाइंड पीके सहित तेरह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उधर, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि फरार आरोपियों के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। बलरामपुर निवास डॉ. अफरोज आलम पर पुरस्कार की राशि 20 हजार से और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन