{"_id":"61c42482f0abbb6d2b0708df","slug":"neet-forgery-case-solver-gang-accused-arrested-from-varanasi-who-is-resident-of-basti-disclosure-during-police-interrogation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग में शामिल बस्ती का शातिर बनारस से गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग में शामिल बस्ती का शातिर बनारस से गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
Thu, 23 Dec 2021 12:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:55 PM IST
सार
नीट परीक्षा सॉल्वर के जरिए पास कराने वाले गिरोह के एक और शातिर को सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग में शामिल बस्ती का शातिर बनारस से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट सॉल्वर गिरोह में वांछित वीरेंद्र कुमार वर्मा को पुलिस ने बुधवार रात वाराणसी के चंद्रा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। बस्ती निवासी वीरेंद्र ने दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलवाया था। कब्जे से कैंडिडेट के शैक्षिक प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट, आधार कार्ड, थंब इंप्रेशन, कूटरचित फोटोग्राफ औऱ अन्य परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज आदि बरामद हुए।
मेदायें, थाना परसरामपुर जिला बस्ती का रहने वाला वीरेंद्र हाल के दिनों में लखनऊ के अवध विहार इंदिरा नगर कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह 2016 में द्वारका दिल्ली में बीएएमएस की परीक्षा में सॉल्वर के रूप में परीक्षा देते हुए अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार हुआ था।
साथी के जमानत के लिए बनारस आया था
वर्ष 2021 में पीईटी परीक्षा के प्रश्न पत्र वायरल करने में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जौनपुर से जेल भी भेजा गया। वीरेंद्र ने बताया कि वह अपने साथ काम करने वाले डॉक्टर अफरोज के बेल के लिए बनारस आया था। यहां से बिहार भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
पढ़ेंः नीट सॉल्वर गैंग के आरोपियों की याचिका खारिज, गैंग के मास्टरमाइंड सहित 13 हुए थे गिरफ्तार

उसने कबूला कि इस साल भी कई लोगों का काम लिया था लेकिन पीईटी परीक्षा 2021 में उत्तर कुंजिका आउट करने के कारण 26 अगस्त को एसटीएफ और जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आठ सितंबर को जेल से छूटकर आया तो नीट परीक्षा में सिर्फ तीन दिन बचे थे। इसलिए वर्ष 2021 की नीट परीक्षा में सिर्फ एक ही सॉल्वर को बैठा पाया था।
नीट अभ्यर्थी अंकुर राय की जगह देवी प्रसाद रॉय को बैठाया था जो आजमगढ़ का रहने वाला है। पुलिस आयुक्त के अनुसार वीरेंद्र कुमार वर्मा को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस मामले में अब तक मास्टरमाइंड सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।