फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neet exam solver gang case master mind has more than 100 boys and girl student list Shocking information revealed

नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग के पास सौ से अधिक छात्र-छात्राओं की लिस्ट, सामने आईं चौंकाने वाली जानकारियां

Tue, 21 Sep 2021 01:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 21 Sep 2021 01:49 AM IST
सार

सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड पीके उर्फ नीलेश कुमारृ को करीब से जानने वाले एक युवक को पुलिस ने उठाया तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। 

विज्ञापन
Neet exam solver gang case master mind has more than 100 boys and girl student list Shocking information revealed
सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड पीके - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले सॉल्वर गिरोह पर वाराणसी पुलिस की कार्रवाई जारी  है।  सॉल्वर से परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के मास्टर माइंड पीके उर्फ नीलेश कुमार की टोह में लगी पुलिस को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पिछले आठ साल से नीलेश इस गिरोह के तहत फर्जीवाड़ा करते हुए काफी संपत्ति अर्जित की है।

विज्ञापन


पीके को करीब से जानने वाले एक युवक को पुलिस ने उठाया तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। पीके की लिस्ट में यूपी-बिहार के सौ से अधिक युवक व युवतियां हैं, जो सॉल्वर गिरोह के लिए काम कर चुके हैं। ऐसे छात्रों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों के गिरफ्तार होने के बाद पीके को तलाश रही पुलिस के अनुसार पांच साल पहले नीलेश की तलाश एसटीएफ कर रही थी। वर्ष 2016 में सारनाथ के लेढूपुर स्थित केंद्र में जब प्री मेडिकल टेस्ट का पेपर आउट हुआ था तो उसमें महिला समेत आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

..तो क्या नेपाल भाग गया पीके

उस मामले में नीलेश का भी नाम शामिल था। हालांकि बिहार पटना निवासी नीलेश को एसटीएफ गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। पुलिस को आशंका है कि वही नीलेश अब पीके की भूमिका में है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह कई फर्जी आईडी और अन्य कई दस्तावेज के सहारे विभिन्न शहरों में रह रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीके उर्फ नीलेश के नेपाल में शरण लेने की प्रबल संभावनाएं हैं। पुलिस यह पता करा रही है कि कहां-कहां उसके बैंक खाते हैं ताकि उसको सीज कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके। इस मामले में बिहार पुलिस से भी समन्वयक स्थापित किया जा रहा है।

12 सितंबर को पुलिस ने सारनाथ के सोनातालाब स्थित केंद्र से हिना विश्वास बनकर परीक्षा दे रही सॉल्वर जूली कुमारी और उसकी मां बबिता को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भाई अभय प्रकाश, केजीएमएयू के डॉ. ओसामा शाहिद, खगड़िया बिहार निवासी विकास महतो, फोटो शापर रवि कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं हिना विश्वास और उसके पिता गोपाल विश्वास की तलाश में एक टीम त्रिपुरा में दबिश दे रही है।

सैलरी के तौर पर करते हैं काम, मिलती है महीने में दो बार पार्टी

पुलिस की अब तक की तफ्तीश में सामने आया कि पीके उर्फ नीलेश की लखनऊ, नई दिल्ली, पटना और बंगलूरू  में कई फ्लैट हैं। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उसके गिरोह के कुछ युवक व युवतियां रहते हैं। पीके उन्हें सैलरी के तौर पर रखता है और ऐशो-आराम की भी सुविधाएं मुहैया कराता है। जब कोई बड़ी डील होती है तो युवक व युवतियों को महंगे होटल और बार में ले जाकर पार्टी भी दी जाती है। कई बार विदेश घूम आए पीके उर्फ नीलेश के बारे में पुलिस और पुख्ता जानकारियां जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed