फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Need to promote interdisciplinary research on climate change

जलवायु परिवर्तन पर अंतर्विषयक शोध को बढ़ावा देने की जरूरत

Sun, 15 May 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Need to promote interdisciplinary research on climate change
बीएचयू पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान में आयोजित व्याख्यान में जलवायु परिवर्तन और इस क्षेत्र की वर्तमान और भविष्य से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) में वरिष्ठ सलाहकार अखिलेश गुप्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक अहम विषय है। इसमें अंतर्विषयक शोध कार्य को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

महामना जलवायु परिवर्तन उत्कृष्ट शोध केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएसटी के वरिष्ठ सलाहकार ने अखिलेश ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए सबसे बड़ी ताकत वहां के छात्र होते हैं। जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में नए-नए शोध कार्य हो सके, इसके लिए डीएसटी की ओर से कई संस्थानों में सेंटर आफ एक्सीलेंस खोले जाने की दिशा में भी काम चल रहा है। इसके माध्यम से क्लाइमेट वार्निंग, एयरोसेल स्टडीज, अर्बन क्लाइमेट नेटवर्क आदि विषयों पर कार्य कराया जाएगा। इस दौरान प्रो. आरके मल्ल, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. ऐडी सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, प्रो. कविता शाह, प्रो. राजीव बाटला, प्रो. मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद में दी योजनाओं की जानकारी
डीएसटी के वरिष्ठ सलाहकार अखिलेश गुप्ता ने इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद छात्रों से संवाद कर जलवायु परिवर्तन पर सरकार की नीतियों, नई योजनाओं और नवाचार की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से इस दिशा में शोध के लिए जरूरी सुझाव भी मांगे, ताकि आने वाले दिनों में और बेहतर कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed