फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NDRF remove Algae and hyacinth from Pushkar pond in varanasi

Varanasi News: पुष्कर तालाब से हटाए गए शैवाल और जलकुंभी, सफाई के लिए NDRF ने चलाया अभियान

Tue, 26 Mar 2024 04:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 04:34 PM IST
सार

Varanasi News: पुष्कर तालाब में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने पानी से भारी मात्रा में शैवाल निकाला। आसपास से कूड़ा-करकट भी हटाए गए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से तालाब को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

विज्ञापन
NDRF remove Algae and hyacinth from Pushkar pond in varanasi
तालाब में सफाई करती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीआरएफ वाराणसी के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को पुष्कर तालाब में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों, सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं और विद्यालय के छात्रों ने तालाब से कचरा, गंदगी, शैवाल और जलकुंभी हटाकर तालाब तथा तालाब की सीढ़ियों को स्वच्छ बनाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मनोज कुमार शर्मा ने एनडीआरएफ आपदाओं के दौरान राहत बचाव कार्यों के साथ ही स्वच्छता अभियान के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में एक जिम्मेदार नागरिक की तरह कार्य करना चाहिए। स्वच्छ भारत से ही हम सशक्त भारत बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सृजन संस्था से अनिल सिंह, नगर निगम से निरीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, सरिता, पार्षद रविंद्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा, ब्रह्मावेद विद्यालय के छात्र एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed