{"_id":"f20773e7aa981eacf6003ad287322b43","slug":"nd-hostels-have-become-storage-copy-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी हॉस्टल के पास बनेगा कापी भंडारण केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी हॉस्टल के पास बनेगा कापी भंडारण केंद्र
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा की कापियों को सुरक्षित रखने के लिए परिसर में नया संकलन केंद्र बनवाया जाएगा। आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास परिसर के निकट बनने वाले इस केंद्र पर मूल्यांकन से पहले कापियां संकलित भी की जाएंगी और मूल्यांकन के बाद इसका भंडारण भी आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक में इसका फैसला हुआ। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध नए, पुराने 46 कालेजों में बीएड की संबद्धता पर भी मुहर लगाई गई।
कुलपति की अध्यक्षता में शाम चार बजे से हुई बैठक में कई मामलों पर चर्चा हुई। कुलसचिव ओम प्रकाश ने बताया कि अब तक कापियों के भंडारण की व्यवस्था न होने से परेशानी होती थी, जो केंद्र के बन जाने के बाद दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 46 नए, पुराने कालेजों में बीएड पाठयक्रम की संबद्धता का भी फैसला बैठक में हुआ। इसके साथ ही दो साल पहले हुए 84 छात्रों के प्रवेश मामले की जांच जज से कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व में हुई विद्या परिषद, वित्तसमिति के फैसले की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
00000
ये हुए फैसले
0 विद्यापीठ, गंगापुर कैंपस और एनटीपीसी कैंपस में अलग-अलग छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे।
0 राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिए जाने के मामले में कमेटी का गठन होगा।
0 चिकित्सा विज्ञान संकायाध्यक्ष के देखरेख में विवि स्वास्थ्य केंद्र संचालित होगा।
0 ललित कला और मंचकला विभाग एक नए संकाय के अंतर्गत चलेंगे। पहले यह मानविकी संकाय के तहत चलते थे।