फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naxal influenced villages womans will be self dependent

नक्सल प्रभावित गांवों की महिलाएं बनेंगी आत्म निर्भर

Mon, 17 Sep 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 17 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Naxal influenced villages womans will be self dependent
ग्रीन ग्रुप की महिलाओं के संबोधित करतीं एसपी शालिनी। - फोटो : अमर उजाला
नक्सल प्रभावित गांवों की महिलाएं व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भर बनेगी। यूपी के मिर्जापुर में एसपी शालिनी ने कृषक महाविद्यालय राजगढ़ में ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने व उन्हें शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्हें आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से बीएचयू वाराणसी के छात्रों द्वारा गठित होप संस्था द्वारा ग्रीन ग्रुप का गठन कर इसमें नक्सल प्रभावित गांवों की महिलाओं को जोड़ा गया है। 
विज्ञापन

उन्होंने नक्सल प्रभावित राजगढ़ गांव में रहने वाली ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में बताया ताकि सभी महिलाएं पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि ग्रीन ग्रुप महिलाओं को सिलाई कढ़ाई और जूट के थैले व अन्य सामग्री बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत कुड़ी गांव से की जाएगी। कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है। जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभी और कार्य किये जाने की आवश्यकता है।


महिलाओं को साक्षर और जागरूक बनना होगा। वर्तमान समय में महिलायें किसी भी कार्य में पुरूषों से पीछे नहीं है। उन्होंने सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनने पर विशेष बल दिया। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के गुण सीखने के लिये भी जागरूक किया। इस दौरान बीएचयू के छात्रों की संस्था होप के सदस्यगण व ग्रीन ग्रुप की महिलाए मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed