{"_id":"660ec50768b67d54bc06af47","slug":"navratri-2024-special-trains-will-stop-at-maihar-mandir-for-5-minutes-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नवरात्र में मैहर में 5 मिनट तक होगा महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव, काशी से जाने वाले भक्तों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवरात्र में मैहर में 5 मिनट तक होगा महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव, काशी से जाने वाले भक्तों को मिलेगी राहत
Thu, 04 Apr 2024 08:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:49 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बनारस से 10 से 17 अप्रैल तक बनारस-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 11.40 बजे पहुंच कर 11.45 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र पर मैहर में ट्रेनों का पांच मिनट अतिरिक्त ठहराव होगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बनारस से 10 से 17 अप्रैल तक बनारस-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 11.40 बजे पहुंच कर 11.45 बजे छूटेगी। वहीं, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस रात 8.45 बजे पहुंचकर 8.50 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
इसी तरह छपरा-सूरत एक्सप्रेस, छपरा-चेन्नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-वलसाड साप्ताहिक एक्सप्रेस, नौतनवा-दुर्ग द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस का भी मैहर स्टेशन पर ठहराव होगा। वापसी में भी ये सभी ट्रेनें इस स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रुकेंगी।
विज्ञापन
जलना-छपरा स्पेशल ट्रेन अब 28 जून तक चलेगी
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जलना-छपरा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। जलना-छपरा का विस्तार 26 जून तक और छपरा-जलना का 28 जून तक किया गया है।
विज्ञापन