फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2021: Devotees worship Mata Siddhidatri on Mahanavami queues in Durga temples 

नवरात्रि 2021: महानवमी पर माता सिद्धिदात्री का भक्तों ने किया दर्शन-पूजन, दुर्गा मंदिरों में लगी कतार

Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021: Devotees worship Mata Siddhidatri on Mahanavami queues in Durga temples 
मछोदरी पार्क में दुर्गा पूजा देखने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर माता सिद्धिदात्री का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गोलघर के निकट सिद्धमाता की गली माता के जयकारों से गूंजती रही। गुरुवार को भक्तों ने माता के नवें स्वरूप का दर्शन किया और माता से सिद्धि, सुख, शांति और सौभाग्य की कामना की।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर माता रानी के भक्तों ने उनके नवम स्वरूप का दर्शन पूजन किया। मंगला आरती के उपरांत पट खुलते ही मंदिर परिक्षेत्र का वातावरण माता दुर्गा के जयघोष से गूंज उठा। मातारानी की आराधना के लिए गोलघर के निकट सिद्धमाता गली स्थित सिद्धिदात्रि मंदिर में भक्तों ने हाजिरी लगाई। हाथों में नारियल, गुड़हल की माला, लाल चुनरी व प्रसाद लेकर भक्तों के आने का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से आरंभ हुआ। इस अवसर पर देवी की विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


पुराणों के अनुसार महत्व
देवी सहज ही प्रसन्न होकर भक्तों को सर्व सिद्धि प्रदान करती हैं। इसलिए शास्त्रों में देवी को सिद्धिदात्री नाम से पुकारा गया। शिव महापुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव को भी समस्त सिद्धियां माता सिद्धिदात्री की कृपा से ही प्राप्त हुई थीं। दूसरी तरफ नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा कुंड स्थित दुर्गामंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर खुलने के पहले से लगी कतार चढ़ते दिन के साथ बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed