फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   navratra

मां कूष्मांडा से मांगा आयु, यश, बल और आरोग्य

Wed, 21 Oct 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
navratra
वाराणसी। शारदीय नवरात्र की चतुर्थी पर सृष्टि की आदिस्वरूपा आदिशक्ति मां कूष्मांडा की आराधना हुई। सूर्यमंडल के लोक में निवास करने वाली मां जगदंबा से भक्तों ने आयु, यश, बल और आरोग्य की कामना की। सूर्य के समान कांति और प्रभा वाली माता की उपासना कर भक्तों ने समस्त विश्व को रोग और शोक मिटाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को धर्म की नगरी काशी में माता कूष्मांडा के मंदिर में सुबह से भक्तों की कतार लगी रही। दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में माता की मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी और मास्क केसाथ भक्तों ने मंदिर में पूजन अर्चन किया। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग करके श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर माता का दिव्य स्वर्णाभूषणों से शृंगार किया गया। माता की झांकी का दर्शन कर भक्त गण निहाल हो उठे। मंदिर प्रांगण देर रात तक माता के जयकारे से गूंजता रहा। वहीं मंदिर परिसर में हवन पूजन करने वाले भक्तों की भी कतार लगी रही। माता का शृंगार महंत कौशलपति द्विवेदी और आरती संजय दुबे ने उतारी। महंत कौशलपति द्विवेदी ने बताया कि माता कूष्मांडा के दर्शन से सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। माता को नारियल अति प्रिय है। भोर से ही भक्त कतार में लगकर माता का दर्शन कर रहे हैं। काशी सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जनपदों से भक्त दर्शन को पहुंचे हैं। मंदिर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed