फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navjot Singh Sidhu worship in kashi Vishwanath Temple with family

Varanasi: नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार संग किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, लोगों में सेल्फी की मची होड़

Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
सार

बनारस की धार्मिक यात्रा पर आए कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu worship in kashi Vishwanath Temple with family
काशी विश्वनाथ धाम स्थित एक मंदिर में परिवार के साथ नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस की धार्मिक यात्रा पर आए कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। उन्होंने सपरिवार बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया। सिद्धू को अपने बीच देखकर प्रशंसक भी खुद को रोक न सके।

विज्ञापन


उन्होंने उनके साथ सेल्फी ली। सिद्धू ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। इससे पहले बुधवार को सिद्धू ने संकटमोचन मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित माता के दरबार में हाजिरी लगाई थी। 

विज्ञापन

काशी से जो लेकर जाऊंगा वो इंद्रियों से होगा परे

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बीते मंगलवार को परिवार संग काशी दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि काशी से जो लेकर जाऊंगा वो इंद्रियों से परे होगा। देर शाम उन्होंने बाबा विश्वनाथ और माता अन्नपूर्णा मंदिर में सपरिवार दर्शन पूजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ट्वीट कर लिखा कि काशी में भगवान शिव और आदिशक्ति माता पार्वती का शास्वत निवास है। यहां आकर धन्य हो गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। ये इच्छा उनकी पत्नी की थी। वह बाबा विश्वनाथ और मां विशालाक्षी का आशीर्वाद लेना चाहती थीं। इसलिए वे पत्नी और बेटी के साथ यहां आए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed