फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Volleyball Championship in varanasi CM Yogi said vision for sports and new resources made confidence

काशी में वॉलीबॉल महाकुंभ: सीएम योगी बोले- खेल की नई दृष्टि, नए संसाधन से मिला आत्मविश्वास

Mon, 05 Jan 2026 10:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Jan 2026 10:47 AM IST
सार

Varanasi News: 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल की नई दृष्टि और नए संसाधन से  आत्मविश्वास मिला। वहीं प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और यूपी खेल निदेशालय के बीच एनसीओई संचालन के लिए एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। 

विज्ञापन
National Volleyball Championship in varanasi CM Yogi said vision for sports and new resources  made confidence
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में खेल को नई दृष्टि, नए संसाधन और नया आत्मविश्वास मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उभरते न्यू स्पोर्ट्स कल्चर ने युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और टीम-स्पिरिट को मजबूत किया है। अब खेल सिर्फ शौक नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुका है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के वर्चुअली शुभारंभ के बाद डॉ. संपूर्णानंद स्पोटर्स स्टेडियम सिगरा में मौजूद खिलाड़ियों और लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के बीच नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के संचालन के लिए एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। सीएम योगी ने काशी में आई सभी 58 टीमों (30 पुरुष, 28 महिला) के खिलाड़ियों, कोच का स्वागत किया।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी चयन-प्रक्रिया और मिशन-मोड पर चल रही योजनाओं के चलते युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर बढ़े हैं। ग्राम पंचायत से राष्ट्रीय स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का विस्तार किया गया है। यूपी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहले से कई गुना अधिक भागीदारी और पदक ला रहे हैं। पिछले 11 साल के अंदर हर भारतवासी ने देश में नई खेल संस्कृति को पनपते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 2014 में खेलो इंडिया खेलो के माध्यम से हर भारतवासी के मन में खेल के प्रति सम्मान का भाव पैदा किया। खेल जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम बने। स्वस्थ शरीर से ही सफलता के सभी आयाम प्राप्त किए जा सकते हैं। खेलो इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और हर जनपद में बनने वाले खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से पूरा देश नई खेल संस्कृति का अनुभव कर रहा है।

National Volleyball Championship in varanasi CM Yogi said vision for sports and new resources  made confidence
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का निरीक्षण किया, जिम भी देखा
मुख्यमंत्री ने सिगरा स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी किया। यहां जिम और इसके उपकरणों के रखरखाव को देखा। शूटिंग रेंज के एक बच्चे को बुलाकर उससे खेल के बारे में पूछा, इस बच्चे ने सीएम के सामने निशाना भी साधा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की।

इसे भी पढ़ें; पीएम मोदी बोले: भारत में होंगे 2030 के राष्ट्रमंडल खेल, 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के भी कर रहे प्रयास

National Volleyball Championship in varanasi CM Yogi said vision for sports and new resources  made confidence
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश व देश में विकसित हुआ खेल का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, 43 साल बाद यूपी में ऐसा आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 43 वर्ष बाद सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का यूपी के वाराणसी नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन के पीछे पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन व नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश-देश में खेल का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है। संपूर्णानंद स्पोटर्स स्टेडियम में भी अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिख रहा है। यह पीएम मोदी के विजन का परिणाम है। यह सुविधाएं स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकसित हुई हैं। अभी उप्र सरकार व साई के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत साई के सानिध्य और कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए नया प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा।

National Volleyball Championship in varanasi CM Yogi said vision for sports and new resources  made confidence
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुविधाएं बढ़ी, माहौल मिला तो पदक जीत रहे खिलाड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 साल में खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ाने का काम हुआ है। हर गांव में खेल मैदान, हर जनपद में स्टेडियम, हर विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण हुआ। नगर निकाय व ग्राम पंचायत से होने वाले कार्यों की प्राथमिकता में ओपन जिम का निर्माण कराया गया। साथ ही हर स्तर पर खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास किए गए। इसी का नतीजा है कि हमारा खिलाड़ी राष्ट्रीय, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ व इंटरनेशनल विश्व चैंपियनिशप में प्रतिभाग करने के साथ ही पहले की तुलना में कई गुना मेडल भी प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed