कांग्रेस का भाजपा हमला- शाह-शहंशाह की जोड़ी ने देश की जनता को परेशान कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीपी सिंह ने कहा कि शाह और शहंशाह के नेतृत्व में देश की जनता दिनों दिन परेशान हो रही है। सोमवार की देर शाम कांग्रेस भवन पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि देश के लोगों की बुनियादी समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है। जनता को मूर्ख बनाने के लिए केंद्र सरकार एनआरसी और सीएए जैसे कानून लाकर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश जरूर कर रही है।
बीपी सिंह ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा नेताओं ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। दोबारा सत्ता में आने के बाद भी उस वादे की शुरूआत तक नहीं कर सके हैं। उत्तर प्रदेश का हाल ये है कि यह अपराध प्रदेश बन गया है। दिनोंदिन अपराध बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गड्ढा मुक्त सड़कें प्रदेश का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जिलों का दौरा यदि सड़क मार्ग से करें तो उन्हें समझ में आ जाएगा कि प्रदेश की सड़कें कितनी गड्ढामुक्त हुई हैं।
जेएनयू को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां के युवा जागरूक होते हैं। वे हमेशा गलत का विरोध करते हुए अपने अधिकारों की बात करते हैं। लेकिन इस समय हालात ये हैं कि इस सरकार में जो अधिकारों की बात करेगा उसकी आवाज दबा दी जाएगी।