फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National level programme organised in deendayal hastkala sankul

ब्रांडिंग और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों से मजबूत हो रही हस्तकला संकुल की पहचान

Tue, 27 Mar 2018 02:14 PM IST
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 27 Mar 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
National level programme organised in deendayal hastkala sankul
संकुल में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बनारस के दीनदयाल हस्तकला संकुल के ब्रांड अंबेसडर की भूमिका में नजर आए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने संकुल के एंफीथिएटर में एनएचएआई की परियोजनाओं के शिलान्यास, कौशल विकास मिशन के तहत युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह और राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक के विमोचन समारोह में संकुल को खास और पर्यटन व शिल्प के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


दरअसल, इस आयोजन के साथ ही संकुल में राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की शुरुआत हो गई है। काशी सहित पूर्वांचल के शिल्प और बुनकरी की पहचान को सशक्त करने और स्थानीय हुनर की चमक दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने के उद्देश्य से संकुल की स्थापना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकुल की ब्रांडिंग की जिम्मेदारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथ में ले रखी है। पीएम ने बड़ी सभाओं में संकुल की ब्रांडिंग की दो बार निरीक्षण भी किया। हाल में उन्होंने संकुल में ही फ्रांस के राष्ट्रपति को काशी के शिल्प और कला की खूबसूरती दिखाई। इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस परिसर में पहुंचे।


सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकुल में चौथा दौरा रहा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, कौशल विकास मंत्रालय, विभिन्न प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट और पूर्वांचल के कोने-कोने से आए लोगों ने भी संकुल को अद्भुत और आकर्षक बताया। शिल्पियों, बुनकरों और पर्यटन व्यवसाय से जुडे़ लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed