विश्वनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे थे यूपी के कानून मंत्री, गाड़ी में उल्टा लगा मिला राष्ट्रीय ध्वज
यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक विश्वनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे थे तभी उनके गाड़ी में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में उनकी किरकिरी हुई। राष्ट्रीय ध्वज उल्टा दिखा जिसमें ऊपर की तरफ हरा तो झंडे में नीचे का हिस्सा केसरिया था। हालांकि गलती की सुगबुगाहट के साथ ही कानून मंत्री ने अपने ड्राइवर से कहकर तुरंत अपनी गलती को सुधरवाया और सफाई दी कि जिस कार में वे सवार थे वह टेक्सी कार है और उसमें बैठते ही उन्होंने ध्वज सही करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
इसके मंत्री बृजेश पाठक ने उन्नाव में हुए मॉबलिंचिंग की घटना पर कहा कि यूपी सरकार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए काम कर रही है। किसी भी अपराधी को वे छोड़ने वाले नहीं हैं। जांच प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो रही है। अलग से कोई जांच नहीं कराई जा रही है। जो भी असामाजिक तत्व हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने बताया कि मॉबलिंचिंग के खिलाफ नया कानून बनाने का काम कर दिया है। कल देखेंगे कि विधि आयोग ने सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है कि भीड़ अगर किसी पर हमला करती है तो उसको सजा देने का प्रावधान किया गया है। जिसमें हल्की चोट पर 7 साल, अधिक चोट पर 10 साल का सश्रम कारावास और अगर मृत्यु होती है तो दोषी को आजीवन कारावास का भी प्रवाधान किया गया है।
इसके अलावा पीड़ित को 5 लाख रुपए का मुआवजा भी सरकार देगी। गायों की मौत पर भी बोला
कानून मंत्री ने प्रयाग में हुई गायों की मौत पर कहा कि गऊ माता की रक्षा के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। जहां भी इस तरह की घटना होती है तो सीएम योगी जांच के लिए निर्देशित करते हैं और जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई भी होती है।
बरेली के भाजपा पिता विधायक त्रस्त होकर बेटी के भागकर शादी करने के मामले में और सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायक जी का स्पष्टीकरण आ चुका है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस पर विश्वास न होकर न्यूज चैनल के ऑफिस में जाकर आपबीती बताने पर कानून मंत्री ने कहा कि इस बारे में मैं नहीं बता सकूंगा।